करणी सेना के निशाने पर Akshay Kumar की Prithviraj- 'फिल्म का नाम बदलें नहीं तो हश्र पद्मावत जैसा होगा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2021, 10:07 AM IST

Karni Sena Threatens Prithviraj Makers To change Title: करणी सेना ने फिल्म पृथ्वीराज पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके टाइटल को लेकर राजपूत संगठन ने आपत्ति जताई है....

करणी सेना के निशाने पर Akshay Kumar की Prithviraj- 'फिल्म का नाम बदलें नहीं तो हश्र पद्मावत जैसा होगा'

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म पृथ्वीराज को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्षय कुमार स्टारर पृथ्वीराज से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हालांकि जब से फिल्म की घोषणा हुई है ये लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म अब मुसीबत में घिरती दिख रही है जिसकी वजह करण सेना है। 

दरअसल करणी सेना ने फिल्म पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करणी सेना के निशाने पर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज है। जैसा कि अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की ये फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। अब फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके टाइटल को लेकर राजपूत संगठन ने आपत्ति जताई है। 

करणी सेना के युवा विंग के अध्यक्ष, फिल्म निर्माता सुरजीत सिंह राठौर का कहना है कि जब फिल्म महान पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है, तो वे फिल्म का शीर्षक सिर्फ पृथ्वीराज कैसे रख सकते हैं? उनका कहना है कि फिल्म के टाइटल को उनके पूरे नाम में बदल दिया जाए और पृथ्वीराज चौहान को सम्मान दिया जाए।

करणी सेना ने फिल्म को लेकर और भी मांगे की हैं। उन्होंने मांग की है कि रिलीज से पहले उनके लिए फिल्म की स्क्रीनिंग की जानी चाहिए। करणी सेना ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर वो हमारी सलाह नहीं मानते हैं तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। इससे पहले पद्मावत के दौरान संजय लीला भंसाली के साथ क्या हुआ, इस फिल्म के निर्माताओं को भी इसके लिए तैयार रहना होगा। अभी तक इस पूरे मामले पर मेकर्स की ओर से जवाब नहीं आया है। 

फिल्म 'पृथ्वीराज' महाराजा पृथ्वीराज चौहान की पराक्रमी जीवन पर आधारित है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बड़े बजट की फिल्म मानी जा रही है। अक्षय कुमार, मानुषी के अलावा सोनू सूद और संजय दत्त भी इसका हिस्सा हैं। मानुषी छिल्लर इस फिल्म में संयोगिता का किरदार निभा रही हैं जो पृथ्वीराज चौहान की प्रेमिका थीं।

End of Article