रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरी करीना कपूर खान, न्यूड फोटो कंट्रोवर्सी पर कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 03:53 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में न्यूड फोटोशूट कॉन्ट्रोवर्सी पर एक्टर रणवीर सिंह को सपोर्ट किया है। जानें रणवीर के समर्थन में क्या बोलीं करीना कपूर।

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरी करीना कपूर खान, न्यूड फोटो कंट्रोवर्सी पर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं और वजह है उनकी तस्वीरें। रणवीर ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड फोटोज शेयर की थीं जिसके बाद से वो विवाद में फंस गए। उनकी तस्वीरों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इतना ही नहीं एक्टर पर केस भी दर्ज किया गया। अब रणवीर के सपोर्ट में एक्ट्रेस करीना कपूर खान आगे आ गई हैं। 

करीना ने किया सपोर्ट

करीना ने अपने अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के दौरान इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि बोलने के लिए सबको बोलना है। यह सभी के लिए चर्चा करने और बहस करने का एक खुला टिकट है। मुझे ऐसा लगता है कि हर किसी के पास बहुत खाली समय भी है क्योंकि हर चीज पर हर किसी की एक राय होती है। मुझे नहीं पता कि यह इतनी बड़ी चीज क्यों है। जैसा मैंने कहा, इससे यह साबित होता है कि लोगों के पास बहुत खाली समय है।' मालूम हो कि करीना से पहले भी कई एक्टर्स रणवीर को सपोर्ट कर चुके हैं जिसमें अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, विद्या बालन, आलिया भट्ट और स्वरा भास्कर समेत तमाम सेलेब्स शामिल हैं। 

फोटोशूट पर रणवीर ने कही थी ये बात

मालूम हो कि रणवीर ने ये फोटोशूट पेपर मैगजीन (Paper Magazine) के लिए करवाया है। रणवीर ने पेपर बोट को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए फिजिकली न्यूड होना आसान है। रणवीर ने कहा कि अपनी कुछ परफॉर्मेंस में वो इतने न्यूड हैं कि कोई भी उनकी आत्मा देख सकता है। उन्होंने  कहा कि वो हजारों लोगों के सामने न्यूड हो सकते हैं और उन्हें इसकी परवाह नहीं है। हालांकि, ज्यादातर लोग असहज हो जाते हैं!'

वर्कफ्रंट

करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसमें वो आमिर खान के साथ नजर आएंगी। उनके आलावा फिल्म में नागा चैतन्य और मोना सिंह भी अहम रोल में हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। बता दें कि यह साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है। 

End of Article