रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर बवाल, आमिर-अक्षय समेत इन सेलेब्स पर लगा था अश्लीलता फैलाने का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 05:35 PM IST

Celebrities Nude Photoshoot : रणवीर सिंह की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती है। एक्टर से पहले इन स्टार्स पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप। इस लिस्ट में अक्षय से लेकर आमिर खान तक का नाम शामिल है।

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर बवाल, आमिर-अक्षय समेत इन सेलेब्स पर लगा था अश्लीलता फैलाने का आरोप

Celebrities Nude Photoshoot : रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर बवाल मच हुआ है। एक्टर के खिलाफ मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में अश्लीलता फैलाने के आरोप में शिकायत दर्ज हुई है। कुछ समय पहले रणवीर ने मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। एक्टर ने अपनी न्यूड फोटो इंस्टा पर शेयर की थी, जिसके बाद से बहस छिड़ गई है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में कोई नई बात नहीं है। इससे पहले आमिर खान, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी समेत कुछ स्टार्स पर अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज हो चुका हैं।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना पर लैक्मे फैशन वीक के दौरान अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज हुआ था। मुंबई बेस्ड एक्टिविस्ट अनिल नायर ने कपल और लैक्मे फैशन वीक के ऑर्गेनाइजर पर आईपीसी की धारा 294 के तहत केस दर्ज करवाया था।

akshay kumar

शिल्पा शेट्टी
2007 में हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। रिचर्ड ने इवेंट में किस शिल्पा को गले लगाया था और किस किया था।

shilpa shetty photo

आमिर खान

आमिर खान की फिल्म पीके के पोस्टर को लेकर काफी विवाद हुआ था। एक्टर पर फिल्म पोस्टर के जरिए अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज हुआ था।

aamir khan

मिलिंद सोमान
मॉडल एक्टर मिलिंद सोमान के खिलाफ भी अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। एक्टर ने बीच पर दौड़ते हुए न्यूज फोटो शेयर की थी। एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा  294 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी।

milind soman photo

बिपाशा बासु

बिपाशा बासु ने मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। एक्ट्रेस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया था।

bipasa basu

शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन चोपड़ा पर पोर्नोग्राफी वेबसाइट के लिए अश्लील कंटेट बनाने का मामल दर्ज है। एक्ट्रेस के खिलाफ सूचना प्रौद्यौगिकी अधिनियम के तहत धारा 67 और 67 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था।

sheryln chopra

मल्लिका शेरावत,  पूनम पांडे
मल्लिका शेरावत को अश्लीलता के मामले में जमानती वारंट जारी किया गया था। मल्लिका के खिलाफ मुंबई में आयोजित नए साल की पार्टी में अश्लील डांस करने का आरोप लगाया गया था।

mallika sherawat

poonam panday

मॉडल- एक्ट्रेस पूनम पांडे पर गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगाया गया था। एक्ट्रेस के खिलाफ अज्ञात व्यक्ति ने कानाकोना पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 के तहत एफआईआर दर्ज किया था।

End of Article