21 सितंबर को 40 की होने जा रहीं Kareena Kapoor Khan, खुद बताया उनके लिए ये दिन इतना खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2020, 07:51 PM IST

21 सितंबर को करीना कपूर खान अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं और एक दिन पहले इस खास दिन के उत्साह के साथ उन्होंने मोनोक्रोम तस्वीर और स्पेशल नोट शेयर किया है।

21 सितंबर को 40 की होने जा रहीं Kareena Kapoor Khan, खुद बताया उनके लिए ये दिन इतना खास
Photo Credit: Instagram

मुंबई: 21 सितंबर यानी सोमवार को करीना कपूर खान अपने 40वें को सेलिप्रेट करने जा रही हैं। जन्मदिन की तैयारी के बीच एक्ट्रेस ने एक मोनोक्रोम सेल्फी साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट लिखा है। तस्वीर में 40वें वर्ष के प्रवेश के उत्साह के साथ उन्हें मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उनके लिए यह पड़ाव कई मायनों में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

करीना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जैसा कि मैंने अपने 40वें वर्ष में प्रवेश किया है ... मैं वापस बैठना चाहती हूं, रिफ्लेक्ट करना, प्यार करना, हंसना, माफ करना, भूलना और सबसे महत्वपूर्ण रूप से प्रार्थना करना चाहती हूं। मुझे सबसे ताकतवर होने की शक्ति देना। अनुभवों और निर्णयों के लिए धन्यवाद।... कुछ सही, कुछ गलत, कुछ महान, कुछ नहीं ... लेकिन 40 का अनुभव काफी बड़ा है।'

यहां देखें करीना कपूर खान की पोस्ट:

Kareena Kapoor 40th Birthday

करीना स्टार आइकन का एक प्रतीक हैं और उन्होंने अपने फैंस को लगभग 60 फिल्मों की फिल्मोग्राफी गिफ्ट की है। वह मौजूदा समय में सैफ अली खान के साथ अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। दंपति ने पिछले महीने एक आधिकारिक बयान दिया था, 'हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम अपने परिवार में एक अतिरिक्त सदस्य की उम्मीद कर रहे हैं! हमारे सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।'

गौरतलब है कि करियर की शुरुआत से ही करीना का नाम बॉलीवुड की सबसे चहेती और पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार रहा है। वह फिल्मी पर्दे से मां बनने तक हर बात को लेकर सुर्खियों में रही हैं। तैमूर को जन्म देने से पहले वह अपने प्रेग्नेंसी के दिनों में बेझिझक काम में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते हुए नजर आई थीं।

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना आने वाले समय में आमिर खान अभिनीत, 'लाल सिंह चड्ढा’ और करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त’ में दिखाई देने वाली हैं।

End of Article