Celebs wishes New Year: गुजरे वक्‍त को याद कर 2020 को अलविदा कह रहे सितारे, नए साल की दे रहे बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2020, 05:05 PM IST

नववर्ष 2021 का आगमन हो रहा है और हर शख्‍स के मन में उम्‍मीद के दीये जल रहे हैं। हर कोई यही कामना कर रहा है कि नया साल 2020 जैसा ना हो। बॉलीवुड के स‍ितारे भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Celebs wishes New Year: गुजरे वक्‍त को याद कर 2020 को अलविदा कह रहे सितारे, नए साल की दे रहे बधाई

Bollywood Celebs wishing happy New Year 2021: नववर्ष 2021 का आगमन हो रहा है और हर शख्‍स के मन में उम्‍मीद के दीये जल रहे हैं। हर कोई यही कामना कर रहा है कि नया साल 2020 जैसा ना हो। 2020 काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इस वर्ष हर किसी ने एक ऐसी महामारी देखी जिसने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। हालांकि इस चुनौतीपूर्ण समय ने जिंदगी के कई पाठ भी सिखाए। इन्‍हीं पाठों से सीख लेकर हमें आगे चलना होगा। बॉलीवुड के स‍ितारे भी अपने फैंस को भविष्‍य के ल‍िए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया ने अपनी कुछ तस्‍वीरें साझा की हैं जिसमें वह सफेद रंग के आउटफ‍िट में नजर आ रही हैं। इन तस्‍वीरों के साथ नेहा धूपिया ने साल 2020 को अलविदा कहा है। 

उम्र को मात देने वाले बॉलीवुड एक्‍टर अनिल कपूर ने भी अपनी चार तस्‍वीरें साझा की हैं। उन्‍होंने लिखा- 2020, कठिन समय वाला साल। अनिल कपूर ने अपने चाहने वालों, परिवार, टीम और साथ‍ियों को शुक्रिया कहा है। 

करीना कपूर खान ने भी सैफ और तैमूर के साथ तस्‍वीर साझा की है और लिखा कि ये साल इन दोनों के बिना बिताना बहुत मुश्‍किल था। 2020 खत्‍म हो रह है और हम एक नए साल में प्रवेश कर रहे हैं। सभी को प्‍यार और नया साल मुबारक।

बॉलीवुड अदाकारा मल्लिका शेरावत ने तो साल के आखिरी दिन तहलका मचा दिया है। उन्‍होंने यलो बिकिनी में तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा- अच्‍छा आने को है, अलविदा 2020। सोशल मीडिया पर मल्लिका शेरावत की पोस्‍ट वायरल हो रही है। 

बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर ने साल 2020 के आखिरी दिन एक वीडियो शेयर किया और फैंस को एक कविता सुनाई। वो सुना रहे हैं- "दिसंबर और जनवरी का रिश्‍ता, जैसे पुरानी यादों और नए वादों का किस्‍सा। दोनों काफी नाजुक हैं, दोनों में गहराई है। दोनों वक्‍त के राही हैं, दोनों ने ठोकर खाई हैं।" 

करिश्‍मा कपूर, प्रीति जिंटा, एकता कपूर, मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, माधुरी दीक्षित साहित बॉलीवुड और टीवी के तमाम सितारों ने साल के आखिरी दिन अपनी यादों को साझा करते हुए नए साल की बधाई अपने फैंस को दी है। 

End of Article