फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों लंदन में हैं जहां वो अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। उनकी मां हीरू जौहर और दोनों बच्चे यश और रूही भी उनके साथ हैं। इस दौरान वो यहां मौजूद सेलेब्स से भी मिल रहे हैं। करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में होने वाली मम्मी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फोटो शेयर की है।
करण जौहर ने शेयर की ये फोटो
करण ने आलिया और रणवीर की फोटो शेयर की जिसमें दोनों मील एन्जॉय करते दिख रहे हैं। आलिया इस दौरान ब्लैक टॉप पहने हुए हैं और बिग फंकी शेड्स लगाए हुए हैं। तो वहीं रणवीर ने ब्लू कलर की स्ट्राइप शर्ट के ऊपर विदाउट स्लीव ब्लू टीशर्ट पहनी हुई है। इस फोटो को शेयर कर करण ने लिखा, 'मुझे रॉकी और रानी मिले।'

लंदन में शूटिंग कर रही हैं आलिया
मालूम हो कि करण लंदन में फैमिली संग वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं जबकि आलिया भट्ट यहां अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जिसमें उनके अलावा गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ 'गली बॉय' के बाद अब एक बार फिर से पर्दे पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर आएगी। दोनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ नजर आएंगे, जिसे करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी नजर आएंगी।
आलिया ने हाल ही में दी प्रेग्नेंसी की खबर
बता दें कि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं जिसकी जानकारी उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास फोटो शेयर की थी जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई मुस्कुराती नजर आ रही हैं जबकि पति रणबीर कपूर उनके पास बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर सोनोग्राफी होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने स्क्रीन पर हार्ट ईमोजी लगाया है। इस फोटो को शेयर कर आलिया ने लिखा, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।' दोनों ने इस साल 14 अप्रैल को शादी की थी।

