रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र होगी एक्शन से भरपूर, अमिताभ बच्चन ने दिखाया तलवार बाजी की हुनर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 04:49 PM IST

Karan Johar shared Brahmastra Bts Video : ब्रह्मास्त्र को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है। फिल्म की स्टार कास्ट प्रमोशन में बिजी है। ब्रह्मास्त्र के प्रोड्यूसर करण जौहर ने हाल ही में फिल्म का बीटीएस वीडियो शेयर किया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र होगी एक्शन से भरपूर, अमिताभ बच्चन ने दिखाया तलवार बाजी की हुनर
Photo Credit: Instagram

Karan Johar shared Brahmastra Bts Video : ब्रह्मास्त्र को रिलीज होने में सिर्फ पांच दिन बचे हुए है। ऐसे में मेकर्स से लेकर पूरी स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र के बिहाइंड द सीन का शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सभी स्टार्स अलग- अलग स्टंट करते नजर आ रहे हैं। ब्रह्मास्त्र एक बिग बजट फिल्म है। क्लिप की शुरुआत में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। नागार्जुन और अमिताभ बच्चन भी फाइट सीक्वेंस परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।

करण ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा सालों की मेहनत और अब बस 5 दिन बचे हुए है। इस वीडियो को अयान मुखर्जी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

करण जौहर ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

वीडियो की शुरुआत में रणबीर और आलिया भट्ट अपने एक्शन सीक्वेंस की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। रणबीर स्टंट परफॉर्मर के साथ फाइट करते नजर आ रहे हैं और ट्रेडमील पर ब्लू स्क्रीन के सामने दौड़ते दिखाई दे रहे है। इसके बाद आलिया एक्शन सीन परफॉर्म करते नजर आ रही है। वीडियो में अमिताभ ने दिखाया तलवार बाजी का हुनर। वहीं, नागर्जुन भी पॉवरफुल एक्शन सीन परफॉर्म करते नजर आए। इस फिल्म के एक्शन सीन में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। 

सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, उम्मीद है कि आपकी 10 साल की मेहनत रंग लाए। दूसरे यूजर ने लिखा, इस तरह की भारतीय फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। ब्रह्मास्त्र का बजट 500 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म को तीन हिस्सों में रिलीज करने की प्लानिंग है। अभी ब्रह्मास्त्र का पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
 

End of Article