नगमा पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- आदित्‍य पंचोली नहीं थे बॉयफ्रेंड, जबरन कराया ऋतिक संग काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2020, 05:32 PM IST

बॉलीवुड अदाकारा नगमा ने नेपोटिज्‍म को लेकर कंगना रनौत पर न‍िशाना साधा तो कंगना रनौत की टीम ने उन पर करारा पटलवार क‍िया और हर आरोप का अलग अलग जवाब द‍िया।

नगमा पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- आदित्‍य पंचोली नहीं थे बॉयफ्रेंड, जबरन कराया ऋतिक संग काम

बॉलीवुड अदाकारा नगमा ने नेपोटिज्‍म को लेकर कंगना रनौत पर न‍िशाना साधा तो कंगना रनौत की टीम ने उन पर करारा पटलवार क‍िया और हर आरोप का अलग अलग जवाब द‍िया। नगमा ने नेपाटिज्‍म के मसले पर कंगना रनौत पर एक पोस्‍ट साझा की थी जिसमें उन्‍होंने कंगना पर छह आरोप लगाते हुए लिखा कि कंगना दीदी का पूरा करियर नेपोटिज्‍म के पिलर पर खड़ा है। इन आरोपों में आदित्‍य पंचोली, ऋतिक रोशन और महेश भट्ट संग काम करने को लेकर सवाल उठाया गया। 

नगमा की इस पोस्‍ट का कंगना की टीम ने सिलसिलेवार जवाब दिया है। कंगना रनौत की टीम की तरफ से कहा गया है कि आदित्य पंचोली उनका बॉयफ्रेंड नहीं था। यह बात पहले भी कई बार साफ की गई है। आदित्य ने कंगना को मेंटॉर करने की बात कही थी लेकिन धीरे-धीरे वह कंगना को परेशान करने लगा था। वहीं आदित्‍य उन्‍हें मारता भी था और उसने कंगना को अनुराग बसु से इंट्रोड्यूस नहीं कराया था। 

आदित्‍य पंचोली को नहीं जानते बसु 

कंगना ने कहा कि अनुराग बसु तो आदित्‍य पंचोली को जानते भी नहीं थे। टीम ने ल‍िखा कि कंगना का करियर हुआ क्‍योंकि फ‍िल्‍म काइट्स में उनका रोल काटकर बहुत कम कर दिया गया था। वह इसके बाद कृष 3 करना नहीं चाहती थीं लेकिन उनसे जबरदस्‍ती काम कराया गया। 

कंगना को कोई एजेंसी नहीं ले रही थी

टीम की तरफ से कहा गया है कि कंगना के ल‍िए कोई एजेंसी काम करना नहीं चाहती थी क्‍योंकि वह बाकी सितारों की तरह शादी में जाकर नहीं नाचती और फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन नहीं करती थीं। इसके बाद रंगोली ने कंगना की डेट्स संभालना शुरू कर दिया। रंगोली अंग्रेजी बोलना भी नहीं जानती थीं और उन्हें इस काम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसलिए उन्होंने वही किया जो एक बहन कर सकती थी।
 

End of Article