Thalaivi Trailer Review: कंगना रनौत ने फिर जीता दर्शकों का दिल, दमदार डॉयलॉग और पंच लाइन से भरा है ट्रेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2021, 12:43 PM IST

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में कंगना तमिलनाडु की सीएम रहीं दिवंगत जयललिता का रोल प्ले करती नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को थियेटर तक खींचने में सफल रहेगा।

Thalaivi Trailer Review: कंगना रनौत ने फिर जीता दर्शकों का दिल, दमदार डॉयलॉग और पंच लाइन से भरा है ट्रेलर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का रोल प्ले कर रही हैं। जयललिता की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर बेहतरीन है। 

कंगना ने हाल ही में कंगना ने 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। और अब थलाइवी का ट्रेलर देखकर यह उम्मीद की जा सकती है कि अगले साल भी कंगना इस अवॉर्ड की विजेता बन सकती हैं। 

दमदार डायलॉग्स

फिल्म में ना केवल कंगना के लुक्स पर काम किया गया है बल्कि उनके डायलॉग्स भी दमदार हैं। फिल्म के ट्रेलर में वन लाइनर पंच इतने दमदार हैं कि आमतौर पर हिंदी फिल्मों में ऐसे डायलॉग्स केवल मेल एक्टर्स के हिस्से ही आते हैं। ट्रेलर में कंगना खुद को मजबूत नेता के रूप में दिखाने में सफल नजर आ रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि कंगना ने एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। फिल्म में कुछ डायलॉग इतने बेहतरीन हैं जिन्हें सुनने के बाद जयललिता के दमदार कैरेक्टर का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

म्यूजिक

जयललिता जानी मानी एक्ट्रेस भी रही थीं और इसके बाद उन्होंने राजनीति को चुना। वहीं कंगना ने भी फिल्म में एक एक्ट्रेस से लेकर राजनेता तक के किरदार को बखूबी निभाया है। ट्रेलर की शुरुआत में वो क्वीन ऑफ रोमांस के रोल में दिखीं। ट्रेलर में गाने को जगह नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म में 2-3 बेहतरीन गाने हो सकते हैं जो दर्शकों को पसंद आएंगे। 

कंगना ने बढ़ाया 20 किलो वजन

फिल्म के लिए कंगना के लुक पर काफी काम किया गया है और उन्हे हूबहू जयललिता की तरह दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म के लिए कंगना ने अपना 20 किलो तक वजन बढ़ाया था। इसके साथ ही जयललिता के लुक में ढलने के लिए उन्हें रोजाना 7 घंटे लगते थे। कंगना जयललिता की तरह दिखें इसके लिए बिंदी की साइज से लेकर चोटी बनाने तक, सबकुछ जयललिता के मुताबिक ही किया गया और हर छोटी- बड़ी बात का ख्याल रखा गया। 

कब होगी रिलीज

कंगना रनौत की ये फिल्म 23 अप्रैल 2021 को थियेटरों में रिलीज होगी। ए.एल विजय के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म तमिल, तेलेगु और हिंदी भाषा में 23 अप्रैल को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म पिछले साल 26 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया था।

End of Article