Kangana Ranaut से पूछा गया Deepika Padukone की ड्रेस पर सवाल, जवाब से कर दी बोलती बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2022, 10:13 PM IST

Kangana Ranaut on Deepika Padukone: कंगना रनौत से एक बार फिर दीपिका पादुकोण से जुड़ा सवाल पूछा गया। कंगना ने साफ कहा कि दीपिका पादुकोण की फिल्म को प्रमोट नहीं करना चाहती हैं।

Kangana Ranaut से पूछा गया Deepika Padukone की ड्रेस पर सवाल, जवाब से कर दी बोलती बंद

Kangana Ranaut on Deepika Padukone: कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण के बीच कैटफाइट काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। कंगना रनौत कई मौकों पर दीपिका पादुकोण पर निशाना साध चुकी हैं। अब कंगना रनौत से दीपिका पादुकोण से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। कंगना ने कहा है कि वह दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां को प्रमोट नहीं करने वाली हैं। 

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) MX प्लेयर और ऑल्ट बालाजी के शो लॉक अप को होस्ट करने जा रही हैं। इसके लॉन्च इवेंट के दौरान एक मीडिया पर्सन ने नेकलाइन और पहनावे को लेकर सवाल पूछा। इसके अलावा कंगना से पूछा गया कि दीपिका (Deepika Padukone) को एक महिला होने के नाते ट्रोल किया जाता है। इसके अलावा वह कैसे महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दे उठाती हैं। इस पर कंगना ने कहा, 'मैं यहां उन लोगों का बचाव और उनके लिए बोलने के लिए हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते हैं।'     

Kangana Ranaut gets Y+ security cover, CRPF to guard her at all times |  Hindi Movie News - Times of India

नहीं करुंगी गहराइयां को प्रमोट
कंगना रनौत आगे कहती हैं, 'दीपिका पादुकोण की पास एक आवाज है, एक प्लेटफॉर्म और फैन फॉलोविंग। वह खुद का बचाव कर सकती हैं। मैं यहां पर उनकी फिल्म को प्रमोट करने के लिए नहीं हूं। आप बैठ सकते हैं।' आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण गहराइयां का प्रमोशन कर रही थीं। इस दौरान उनकी नेकलाइन को लेकर जज किया गया था। दीपिका पादुकोण को सोशल मीडिया पर ट्रोलर       

Kangana Ranaut reacts to uproar over her 'India got freedom in 2014'  comment, Varun Gandhi's tweet: 'Jaa aur ro ab' | Bollywood - Hindustan Times

दीपिका पादुकोण ने कही थी ये बात 
दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में कंगना रनौत पर कहा था कि मनमुटाव केवल कंगना रनौत की तरफ से है। कंगना के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा और न ही सोचती हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर बात करने का फायदा नहीं है।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी अहम रोल में हैं।

End of Article