Deepika Padukone की इस ऑरेंज ड्रेस की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, 10 ग्राम सोने के बराबर है Cost

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 09:26 AM IST

Deepika Padukone Dress Cost will Leave you Shocked: बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फ‍िल्‍म गहराइयां को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फ‍िल्‍म के प्रमोशन के दौरान दीपिका ऑरेंज कलर की बोल्‍ड ड्रेस में नजर आईं।

Deepika Padukone की इस ऑरेंज ड्रेस की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, 10 ग्राम सोने के बराबर है Cost

Deepika Padukone Dress Cost will Leave you Shocked: बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फ‍िल्‍म गहराइयां को लेकर खूब चर्चा में हैं। शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनीं है जिसमें दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा मुख्य रोल में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी है, जिनके अहम रोल हैं। फिल्म 11 फरवरी, 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों में रिलीज होगी।

इस फ‍िल्‍म के गाने और ट्रेलर चर्चा में हैं क्‍योंकि दीपिका पादुकोण ने ऐसे हॉट किसिंग सीन दिए हैं कि किसी को भी देखकर पसीना आ जाए। दीपिका ने खुद से कई साल छोटे सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रोमांस में हद पार कर दी है। हाल ही में इस फ‍िल्‍म के प्रमोशन के दौरान भी दीपिका पादुकोण ने अपनी बोल्‍ड नेस का जादू चलाया। प्रमोशन के दौरान वह एक ऑरेंज कलर की बोल्‍ड ड्रेस में नजर आईं। इस लुक की तस्‍वीरें दीपिका ने अपने इंस्‍टाग्राम पर भी साझा कीं जिन्‍हें कुछ ही घंटे में 10 लाख लाइक्‍स मिले।  

दीपिका पादुकोण इस ऑरेंज आउटफिट में काफी स्‍टाइलिश और सेक्‍सी लग रही हैं। ये फोटो दीपिका के अलावा उनकी स्‍टाइलिस्‍ट शलीना नथानी ने भी पोस्‍ट की है। ये आउटफ‍िट लंदन बेस्‍ट डिजाइनर डेविड कोमा के लेबल की और रिसॉर्ट 22 कलेक्‍शन की है जिसकी कीमत 48 हजार रुपये है। आप इस मिडी आउटफ‍िट को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। 48 हजार की आउटफ‍िट पहनकर दीपिका ने एक बार फ‍िर ये साबित कर दिया कि उनके शौक कितने लग्‍जरी हैं। अगर आप तुलना करें तो इस कीमत में 10 ग्राम सोना खरीदा जा सकता है।  

दीपिका पादुकोण की इन तस्‍वीरों पर ना केवल उनके फैंस बल्कि सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। उनकी तस्‍वीरों पर बिपाशा बसु ने भी लव रिएक्‍ट किया है। दीपिका पादुकोण की खास बात ये है कि वह जो भी कैरी करती हैं उसे पूरे आत्‍मविश्‍वास के साथ पहनती हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब दीपिका पादुकोण इतनी महंगी ड्रेस में नजर आई हों। वह पहले भी लाखों रुपये कीमत की टीशर्ट, साड़ी और बैग्‍स कैरी करते हुए नजर आ चुकी हैं। 

End of Article