सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ये सुसाइड है या प्लानिंग के साथ किया गया मर्डर?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2020, 09:53 PM IST

Kangana Reacts on Sushant Singh Rajput Suicide: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर रिएक्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और उनकी मौत पर सवाल उठाए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ये सुसाइड है या प्लानिंग के साथ किया गया मर्डर?
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में सुसाइड कर लिया जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। कोई भी यह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर सुशांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

सुशांत के निधन के बाद तमाम सेलेब्स इसपर इसपर शोक और हैरानी जता चुके हैं। अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इसपर रिएक्ट किया है और नाराजगी जाहिर की है। कंगना ने कहा कि लोग उनके बारे में बात कर रहे हैं कि जिनका दिमाग कमजोर होता है वो डिप्रेशन में चले जाते हैं और सुसाइड कर लेते हैं। जिस इंसान ने स्टैनफोर्ड से पढ़ाई की है। उसका दिमाग कैसे कमजोर हो सकता है?

कंगना ने सुशांत पर कही ये बात

इस वीडियो में कंगना रनौत ने कहा कि सुशांत के पिछले कुछ पोस्ट देखिए उसमें वो साफ कह रहे हैं कि मेरी फिल्में देखिए, मेरा कोई गॉडफादर नहीं है.. मुझे निकाल दिया जाएगा। वो कह रहे हैं कि क्यों ये इंडस्ट्री मुझे नहीं अपनाती है? मैं अलग थलग महसूस करता हूं।  

आलिया रणवीर की फिल्म पर साधा निशाना

कंगना ने कहा कि उन्होंने पिछले 6 साल में काय पो छे जैसी फिल्में कीं। उनकी डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें कोई अवॉर्ड नहीं मिला। उनकी केदारनाथ, धोनी, छिछोरे जैसी फिल्म.. एक गली बॉय जैसी वाहियात फिल्म को सारे अवॉर्ड मिलते हैं। छिछोरे बेस्ट फिल्म है, बेस्ट डायरेक्टर हैं लेकिन उनकी फिल्म को कोई अवॉर्ड नहीं मिलता। कंगना ने आगे कहा कि हमें आपसे कुछ नहीं चाहिए। हमें आपकी फिल्में नहीं चाहिए लेकिन जो हम खुद करते हैं उसके लिए तो एक्नॉलेजमेंट दीजिए।

कंगना बोलीं ये सुसाइड है या प्लानिंग के साथ किया गया मर्डर?

कंगना ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि मेरी डायरेक्ट की गई सुपरहिट फिल्मों को ये फ्लॉप साबित करते हैं। कंगना ने कहा कि इनके लोग मुझे मैसेज कर के कहते हैं कि तुम्हारा मुश्किल समय चल रहा है, ऐसा वैसा कदम मत उठा लेना। ऐसा क्यों कहता हैं ये मुझे? क्यों मेरे दिमाग में ये बात डाली जाती है कि आप सुसाइड कर लीजिए?

कंगना ने आगे कहा कि सुशांत की गलती यही है कि उन्होंने सुशांत को कहा कि तुम्हारा कोई महत्व नहीं है और वो मान गया। उसे अपनी मां की बात याद नहीं रही। उन्होंने सुशांत को कहा कि वो कुछ नहीं कर सकते और सुशांत मान गया। 

मालूम हो कि 14 जून को सुशांत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी के मुताबिक वो पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे जिसका इलाज भी चल रहा था। 

End of Article