भिवंडी हादसे पर बोलीं कंगना रनौत-'भगवान जाने क्या होगा मुंबई का, पुलवामा हमले में भी इतने जवान नहीं मरे'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2020, 12:36 PM IST

Kangana Ranaut Tweet on Building Colapse: महाराष्ट्र के भिवंडी में बिल्डिंग गिरने के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी पर निशाना साधा है। जानिए क्या लिखा कंगना ने...

भिवंडी हादसे पर बोलीं कंगना रनौत-'भगवान जाने क्या होगा मुंबई का, पुलवामा हमले में भी इतने जवान नहीं मरे'

मुंबई. महाराष्ट्र के भिवंडी में एक बिल्डिंग ढह गई है। इस हादसे में अभी तक 41 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर इस घटना के जरिए बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। 

कंगना रनौत ने Times Now की खबर को रीट्वीट किया। कंगना ने लिखा- 'उद्धव ठाकरे, संजय राउत, बीएमसी जब मेरा घर गैर कानूनी तरीके से तोड़ रहे थे, उस वक्त उतना ध्यान इस बिल्डिंग पे दिया होता तो आज यह लगभग पचास लोग जीवित होते।' 

कंगना रनौत अपने ट्वीट में आगे लिखती हैं- 'इतने जवान तो पुलवामा में पाकिस्तान में नहीं मरवाए जितने मासूमों को आपकी लापरवाही मार गयी, भगवान जाने क्या होगा मुंबई का।' ऑफिस टूटने के बाद से ही कंगना बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हैं। 

Kangana Ranaut

ऑफिस की फोटो की थी पोस्ट
कंगना रनौत ने इससे पहले अपने टूटे हुए ऑफिस की फोटो पोस्ट की थी। कंगना ने लिखा- 'मेरे कर्म स्थान को शमशान बना दिया, नजाने कितने लोगों का रोजगार छीन लिया, एक फिल्म यूनिट कई सौ लोगों को रोजगार देतीं है। एक फ़िल्म रिलीज़ होकर थीयटर से लेकर पॉप्कॉर्न बेचने वाले का घर चलती है।'

कंगना ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज़ बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं नहीं कभी करूंगी! जय हिंद।'

Kangana Ranaut

दीपिका पादुकोण पर भी साधा था निशाना 
ड्रग्स चैट में दीपिका पादुकोण का नाम आने पर भी कंगना रनौत ने निशाना साधा था। कंगना ने कहा- मेरे साथ दोहराएं, डिप्रेशन ड्रग्स लेने का नतीजा है। तथाकथित हाई सोसाइटी के अमीर स्टार किड्स जो कथित तौर पर क्लासी हैं और अच्छी परवरिश हैं वह अपने मैनेजर से कहते हैं- 'माल है क्या?'

कंगना ने ये भी लिखा- 'पहली बार बुलीवुड माफिया सोच रहे होंगे कि काश सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं हुई होती। कंगना को परेशान नहीं किया जाता। पहली बार वह सोच रहे होंगे कि वह वापस समय में जाकर इन्हें वापस लाया जाए।'

End of Article