CM योगी आदित्यनाथ से मिलीं अदाकारा कंगना रनौत, तोहफे में मिली ये खास चीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 07:32 AM IST

जानी मानी अदाकारा और बेबाक छवि के लिए मशहूर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें एक खास तोहफा दिया।

CM योगी आदित्यनाथ से मिलीं अदाकारा कंगना रनौत, तोहफे में मिली ये खास चीज

जानी मानी अदाकारा और बेबाक छवि के लिए मशहूर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें एक खास तोहफा दिया। रविवार को कंगना रनौत लखनऊ में थीं और इसी दौरान वह सीएम योगी से मिलने उनके निवास 5 कालिदास मार्ग पहुंचीं। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर मीटिंग की तस्वीरें शेयर की हैl इसके साथ उन्होंने इस मीटिंग को शानदार बताया है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवास पर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, 'आज मेरा अच्छा सौभाग्य रहा कि मैं महाराज योगी आदित्यनाथ जी से मिल पाई। यह एक शानदार शाम रही महाराज जी के साथ। हाल ही में चुनाव में उनकी अच्छी जीत हुई है। उनकी बातें मुझे प्रेरित करती हैं और मैं उनसे काफी प्रभावित हूं।'

कंगना रनौत के पोस्ट में दो तस्वीरें हैं जिसमें से एक में वह योगी आदित्यनाथ को गुलदस्ता भेंट कर रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में योगी आदित्यनाथ उन्हें उपहार दे रहे हैं। योगी आदित्यनाथ कंगना रनोट को वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट का बैग देते नजर आ रहे हैं। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट यानी ODOP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत यूपी सरकार हर जनपद के एक उत्पाद को विश्व स्तर पर प्रमोट कर रही है। सीएम ने कंगना को ODOP का ही एक प्रोडक्ट उपहार स्वरूप दिया है। 

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म धाकड़ रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया हैl फिल्म में अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका है। सीएम से मुलाकात के वक्त कंगना ने चिकनकारी की साड़ी पहनी थी और मोतियों की इयररिंग और नेक पीस भी पहन रखा था। 

End of Article