Janhit Mein Jaari: कंडोम बेचने पर ट्रोल हुईं Nushrat Bharucha, भद्दे कमेंट्स का ऐसे दिया करारा जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2022, 06:37 AM IST

Nushrratt Bharuccha EPIC reply to haters: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) अपनी फिल्म जनहित में जारी (Janhit Mein Jaari) के टीजर में कंडोम बेचती नजर आ रही हैं।

Janhit Mein Jaari: कंडोम बेचने पर ट्रोल हुईं Nushrat Bharucha, भद्दे कमेंट्स का ऐसे दिया करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) अपनी फिल्मों के जरिए समाज को संदेश देने में लगी हैं । पिछली बार वह फिल्म 'छोरी' में नजर आई थीं और अब वह फिल्म जनहित में जारी (Janhit Mein Jaari) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। राज शांडिल्य की यह फिल्म समाज में एक खास संदेश देती है। फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज हो गया है। इसमें नुसरत भरूचा बीच सड़क Condom बेचती नजर आ रही हैं।  

वह कंडोम बेचने वाली लड़की का किरदार निभाती हुईं नजर आ रही हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत में नुसरत कहती दिखती हैं, 'रात रंगीन, मजे, प्लेजर... यही सब देख देख के हम 40 से 140 करोड़ हो गए हैं।' जहां एक ओर 'जनहित में जारी' के टीजर को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। वहीं, एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।  

नुसरत ने जो फिल्म के पोस्टर्स शेयर किए हैं उनपर लोग अश्लील कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स ने नुसरत के साथ साथ बॉलीवुड पर भी हेट कमेंट्स किए हैं। हालांकि ऐसे लोगों के कमेंट पर चुप रहने की बजाय नुसरत ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "कुछ दिन पहले मैंने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म के दो पोस्टर साझा किए, जिसमें मैं, एक महिला, कंडोम का प्रचार करती दिख रही हैं लेकिन लोगों ने इसे दूसरे तरीके से लिया। आमतौर पर लोग अपनी प्रोफाइल पर सबसे अच्छे कमेंट शेयर करते हैं लेकिन मेरे साथ बहुत कुछ हो रहा है इसलिए मैंने सबसे खराब टिप्पणियों को साझा करने का फैसला किया है जो मुझे मिली हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "लोगों को बस यही सोच तो बदलनी है। कोई बात नहीं, आप उंगली उठाओ और मैं आवाज उठाऊंगी।" 'जनहित में जारी' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह मध्य प्रदेश की एक लड़की की कहानी है, जो अपने शहर में कंडोम बेचने का काम करती हैं। फिल्म में पावेल गुलाटी, अन्नू कपूर, अनुद ढाका और परितोष त्रिपाठी भी नजर आएंगे। वहीं फिल्म में विजय राज भी नजर आएंगे। ये फिल्म 10 जून को रिलीज होने जा रही है। 

End of Article