Imran Khan Birthday: इमरान और अवंतिका ने 2011 में गुपचुप कर ली थी शादी, 2019 में आकर टूट गया रिश्‍ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 07:47 AM IST

'जाने तू या जाने ना' (Jaane Tu Ya Jaane Na) से धमाकेदार डेब्यू करने वाले इमरान खान का आज जन्‍मदिन है। इमरान ने 2008 में डेब्यू किया।

Imran Khan Birthday: इमरान और अवंतिका ने 2011 में गुपचुप कर ली थी शादी, 2019 में आकर टूट गया रिश्‍ता

Imran Khan Love Story: 'जाने तू या जाने ना' (Jaane Tu Ya Jaane Na) से धमाकेदार डेब्यू करने वाले इमरान खान का आज जन्‍मदिन है। इमरान ने 2008 में डेब्यू किया। इससे पहले वो आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'कट्टी-बट्टी', 'आई हेट लव स्टोरीज', 'किडनैप', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' जैसी फिल्में करने वाले इमरान एक्टिंग से ब्रेक लेकर फिल्म मेकिंग में हाथ आजमा रहे हैं। इमरान की कई फिल्में फ्लॉप होने लगीं और फिर उन्होंने एक्टिंग से किनारा कर लिया।

दूसरी तरफ इमरान खान कुछ वक्‍त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इमरान और उनकी पत्‍नी काफी समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इमरान अवंतिका मलिक के साथ 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था।  उनकी बेटी इमारा का जन्म जून 2014 में हुआ। इमरान और अवंतिका एक फ्रेम में काफी खूबसूरत नजर आते हैं बिलकुल परफेक्‍ट कपल की तरह। दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते और घूमने जाते। 

कुछ साल बाद इन दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं रहे जिसके बाद 2019 में अवंतिका ने इमरान से अलग रहने का फैसला कर लिया। 24 मई 2019 को अवंतिका इमरान का घर छोड़कर अलग रहने चली गई थीं। दोनों के परिवारों ने इमरान और अवंतिका के बीच सुलह करवाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। वो अपनी बेटी इमारा के साथ अपने माता-पिता के घर पर रह रहीं हैं। 

आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक की शादी और तलाक पर शेयर की गई एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस पोस्‍ट में अवंतिका ने ल‍िखा था कि शादी कठिन है, तलाक कठिन है, आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। मोटापा कठिन है। फिट बने रहना भी कठिन है। आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। कर्ज से लदे रहना कठिन है। फाइनेंशियली मजबूत रहना कठिन है। जिंदगी कभी आसान नहीं है। यह हमेशा कठिन है, लेकिन हमें अपना कठिन रास्ता चुनना है। समझदारी से चुनाव करें। आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। कम्युनिकेशन रखना कठिन है। कम्युनिकेशन ना रखना कठिन है। आप अपना कठिन रास्ता चुनिए।

बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इमरान खान की एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन से नजदीकियों के चलते अवंतिका से रिश्‍ते में खटास आई। कहा जाता है कि अंवतिका के घर छोड़ने के बाद इमरान को कई बार लेखा के साथ देखा गया। नाराज हो गई थीं। इमरान और लेखा के पति पाब्लो चटर्जी अच्छे दोस्त हैं। कहा तो ये भी गया कि नजदीकियों के कारण केवल इमरान ही नहीं बल्कि लेखा की शादी में दरार आ गई थी। 

End of Article