Sohail Khan Birthday: फिल्मी कहानी से कम नहीं है सोहेल खान की लव स्टोरी, करोड़ों की मालकिन हैं वाइफ सीमा खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 07:46 AM IST

Sohail Khan Birthday: सोहेल खान 20 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। सोहेल खान ने साल 1998 में सीमा सचदेव से शादी की थी। जानिए सोहेल और सीमा खान की लव स्टोरी...

 Sohail Khan Birthday: फिल्मी कहानी से कम नहीं है सोहेल खान की लव स्टोरी, करोड़ों की मालकिन हैं वाइफ सीमा खान

Sohail Khan Birthday: एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान 20 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म औजार से की थी। इस फिल्म को सोहेल ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद उन्होंने हेलो ब्रदर, प्यार किया तो डरना क्या, हेलो ब्रदर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। वहीं, एक्टिंग करियर की शुरुआत सोहेल खान ने साल 2002 में फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से की थी। 

सोहेल खान ने साल 1998 में सीमा सीचदेव (Sohail Khan Seema Sachdev Love Story) से शादी की थी। सीमा पेशे से एक फेशन डिजाइनर हैं। पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखनी वालीं सीमा और सोहेल पहली मुलाकात में एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। हालांकि, दोनों का ये रिश्ता उनके घरवालों को मंजूर नहीं था। सीमा का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। 27 मार्च को सोहेल खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म जब प्यार किया तो डरना क्या रिलीज हुई। इसी दिन सोहेल ने सीमा संग घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी।

Sohail Khan-Seema Khan

घरवालों ने किया स्वीकार 
सोहेल और सीमा की शादी के बाद उनके घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। सीमा और सोहेल के दो बच्चे निरवान और योहान है। सोहेल खान और सलमान खान की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर होने के अलावा सोहेल खान टीवी के कई रियलिटी शोज को जज भी कर चुके हैं। साल 2011 से 2018 तक लगातार उन्होंने कॉमेडी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ को जज किया था। 

Sohail Khan Seema divorce: Problems in Sohail-Seema Khan marriage? | Hindi  Movie News - Times of India

दोस्तों के साथ चलाती हैं फैशन लेबल
सीमा खान आज करोड़ों की नेटवर्थ की मालकिन हैं। उनका अपने नाम से एक फैशन लेबल भी है। सीमा खान अपनी दो सहेलियों सुजैन खान और महीप कपूर के साथ एक फैशन स्‍टोर को भी देखती हैं। इस फैशन स्‍टोर का नाम है 'बांद्रा 190'। 

Sohail Khan's wife Seema moves out of their house?

सोहेल और सीमा की अलग होने की बातें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सोहेल और एक्‍ट्रेस हुमा कुरेशी के बीच नजदीकियों के कारण सीमा ने अलग रहना शुरू कर दिया है। मगर इस बात पर हुमा ने सफाई दी थी कि वह सोहेल को बड़े भाई की तरह मानती हैं।

End of Article