IIFA Awards 2022: शेरशाह बेस्ट फिल्म, विक्की कौशल बेस्ट एक्टर, देखें आईफा अवॉर्ड्स 2022 की पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 09:04 AM IST

IIFA Awards 2022 Awards List: आईफा अवॉर्ड्स 2022 के विनर्स की घोषणा हो गई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह ने सबसे अधिक अवॉर्ड्स हासिल किए। वहीं, सरदार उधम सिंह के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। देखें पूरी लिस्ट....

IIFA Awards 2022: शेरशाह बेस्ट फिल्म, विक्की कौशल बेस्ट एक्टर, देखें आईफा अवॉर्ड्स 2022 की पूरी लिस्ट

IIFA Awards 2022 Full List: अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2022 (IIFA 2022) इस साल अबू धाबी में आयोजित किए गए हैं। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड सरदार उधम सिंह के लिए विक्की कौशल के नाम रहा। वहीं, फिल्म मिमी के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। हालांकि, फिल्म शेरशाह के नाम सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स रहे। 

आईफा अवॉर्ड्स 2022 (IIFA Awards 2022) में शेरशाह (Shershah) की धूम रही। शेरशाह को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म के गाने राता लंबियां के लिए असीस कौर को बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल, इसी गाने के लिए जुबिन नौटियाल को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। फिल्म के डायरेक्टर विष्णुवर्धन को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, तनिष्क बागची, जसलीन, जावेद मोहसीन, विक्रम मॉन्टरूस, बी प्राक और जानी को शेरशाह के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

सरदार उधम सिंह को मिले तीन अवॉर्ड
विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह के नाम तीन अवॉर्ड रहे। विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर के अलावा सिनेमेटोग्राफी और एडिटिंग का भी अवॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं, फिल्म 83 के गाने लहरा दो के लिए कौसर मुनीर को बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड मिला। 83 फिल्म के लिए कबीर खान, संजय पुरन सिंह चौहान को बेस्ट स्टोरी अडाप्टेड का अवॉर्ड मिला। वहीं, अनुराग बसु को फिल्म लूडो के लिए बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी का अवॉर्ड मिला। लूडो के लिए पंकज त्रिपाठी को बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग मेल और सई तमहांकर को मिमी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का अवॉर्ड जीता।

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का खिताब जीता। इसके अलावा बंटी और बबली 2 के लिए शरवरी वाघ को बेस्ट फीमेल डेब्यू  का अवॉर्ड हासिल किया। दो और तीन जून को आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड्स में अनन्या पांडे, नोरा फतेही और सारा अली खान ने खास परफॉर्मेंस दी। 

End of Article