क्या मिट गई दूरियां! IIFA 2022 में इस तरह साथ बैठे नजर आए सलमान खान- अभिषेक बच्चन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 11:13 PM IST

अबू धाबी में IIFA 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इस इवेंट से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और अभिषेक बच्चन की तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

क्या मिट गई दूरियां! IIFA 2022 में इस तरह साथ बैठे नजर आए सलमान खान- अभिषेक बच्चन
Photo Credit: Instagram

IIFA 2022 की शुरुआत हो चुकी है और ये इंवेंट अबू धाबी में हो रहा है। हर साल की तरह इस बार भी तमाम बॉलीवुड सेलेब्स इस इवेंट में शामिल हुए हैं। इवेंट से सेलेब्स की अब तक कई तस्वीरें सामने आ गई हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। लेकिन इवेंट के दूसरे दिन यानी 04 जून को इवेंट की एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

साथ बैठे दिखे सलमान खान- अभिषेक बच्चन

दरअसल इस इवेंट से जो तस्वीर सामने आई है वो बेहद खास है। इस फोटो में एक्टर सलमान खान और अभिषेक बच्चन साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस इवेंट दौरान दोनों स्टार्स शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिषेक बच्चन ब्लैक कलर के सूट के साथ व्हाइट शर्ट और बो पहने दिखे तो वहीं सलमान खान ब्लैक सूट के साथ ब्लैक शर्ट पहने दिख रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है। 

अभिषेक ने ऐश्वर्या से की है शादी

मालूम हो कि अभिषेक बच्चन ने 14 जनवरी 2007 को एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से सगाई की थी। इसके बाद 20 अप्रैल 2007 को दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों ने बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में सात फेरे लिए थे। इसके बाद 16 नवंबर 2011 को दोनों पहली बार पेरेंट्स बने और उनके घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने आराध्या बच्चन रखा।

ऐश्वर्या को डेट कर चुके हैं सलमान

बता दें कि सलमान खान ऐश्वर्या राय संग रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साथ में फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और खबरों के मुताबिक साल 2001 में दोनों अलग हो गए थे।

End of Article