शमशेरा के फ्लॉप होने के बाद रणबीर कपूर को लगा एक और झटका, एक्टर के इस फिल्म के सेट पर लगी आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 07:21 PM IST

Ranbir Kapoor's Film Set Catches Fire: बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान‌ है। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर आग लग गई है। 

शमशेरा के फ्लॉप होने के बाद रणबीर कपूर को लगा एक और झटका, एक्टर के इस फिल्म के सेट पर लगी आग
Photo Credit: Instagram

Huge Shock, Ranbir Kapoor's Film Set In Mumbai Catches Fire: बॉलीवुड जगत से हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर आज आग लग गई थी। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म का सेट मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित चित्रकूट स्टूडियो में लगा था। यह सेट फिल्म में एक गाने को शूट करने के लिए लगाया गया था। कुछ खबरों के अनुसार, फिलहाल इस सेट पर कोई शूटिंग नहीं चल रही थी। लेकिन कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते से रणबीर और श्रद्धा इस सेट पर शूटिंग करने वाले थे। गौरतलब है कि, इस हादसे की वजह से किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं हुई है। 

मुंबई लाइव में छपी एक खबर के अनुसार, सदर बाजार के करीब चित्रकूट ग्राउंड से लेवल 2 के आग को देखा जा रहा था। खबरों के अनुसार, तकरीबन 10 कदमकल की गाड़ियां और दो वॉटर टैंक आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए थे। जैसे ही यह खबर सामने आई की रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के फिल्म के सेट पर आग लग गई है वैसे ही फैंस काफी परेशान हो गए थे। इस घटना की वजह से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। लव रंजन की फिल्म में  पहली बार रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं।

कहा जा रहा है कि यह आ आग आज दोपहर तकरीबन 4:30 बजे लगी थी। इन दिनों रणबीर कपूर संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्म एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। रश्मिका मंदाना के साथ भी यह रणवीर कपूर का पहला कोलैबोरेशन है। इसके साथ, रणबीर कपूर को आया मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा जाएगा जिसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट, मोनी रॉय,  अमिताभ बच्चन और नागार्जुन अक्कीनेनी होंगे।

End of Article