ऋतिक रोशन से लेकर सैफ अली खान और संजय दत्त तक, सिल्वर स्क्रीन पर धुआं उड़ाने आ रहे हैं यह 7 खूंखार विलेन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2021, 06:14 PM IST

Villains In Upcoming Movies: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा से सैफ अली खान, ऋतिक रोशन और संजय दत्त तक यह अभिनेता आगामी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। 

ऋतिक रोशन से लेकर सैफ अली खान और संजय दत्त तक, सिल्वर स्क्रीन पर धुआं उड़ाने आ रहे हैं यह 7 खूंखार विलेन 
Photo Credit: Times of India

Villains Who Are All Set To Shake The Silver Screen: आने वाले कुछ समय में सिनेमा प्रेमियों को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। मगर यह सरप्राइज जरा हटकर होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार हीरो से ज्यादा सिल्वर स्क्रीन पर विलेंस तहलका मचाने वाले हैं। आगामी फिल्मों में विलेंस की धमक से सिनेमा हॉल्स हिलने वाले हैं। ऋतिक रोशन से सैफ अली खान और संजय दत्त तक कई कलाकार विलेंस के अवतार में नजर आने वाले हैं जिन्हें देखकर फैंस खौफ खाएंगे। इन विलेंस के होने से फिल्मों की कहानी बेहद दिलचस्प बन गई है जिन्हें देखना बहुत रोमांचक होगा। 

1. संजय दत्त

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता यश के खिलाफ संजय दत्त फिल्म केजीएफ 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में संजय दत्त अधीरा के किरदार में नजर आएंगे। अधीरा के लिए संजय दत्त का गेटअप बहुत जबरदस्त है। 

2. आयुष शर्मा

अपने साले सलमान खान के अपोजिट आयुष शर्मा फिल्म अंतिम में नजर आएंगे। जीजा और साली की यह जोड़ी फिल्म अंतिम में कुछ बड़ा धमाल करने वाली है।

3. फहाद फासिल

जाने-माने अभिनेता अल्लू अर्जुन के ऑपोजिट फिल्म पुष्पा पार्ट 1 में फहद फाजिल भंवर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। वह एक क्रूर आईपीएस अधिकारी भंवर सिंह का किरदार निभाने वाले हैं जिसका लुक बहुत धमाकेदार है।

4. सैफ अली खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुचर्चित फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म में सैफ अली के ऑपोजिट प्रभास को फीचर किया गया है। सैफ अली खान विलेन के किरदार में बहुत खूंखार नजर आ रहे हैं। 

5. ऋतिक रोशन

खबरों के अनुसार, फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन विलेन के किरदार में नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान को उनके अपोजिट कास्ट किया जाएगा। ‌ऋतिक रोशन को विलेन के किरदार में देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। 

6. अभिमन्यु सिंह

फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार का सामना अभिमन्यु सिंह के साथ होने वाला है। खबरों की मानें तो अभिमन्यु सिंह फिल्म सूर्यवंशी में एक क्रिमिनल का किरदार निभाने वाले हैं।

7. जॉन अब्राहम

फिल्म सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम की भिड़ंत खुद से ही होने वाली है। कई दिनों से जॉन अब्राहम की यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। 

End of Article