बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान, जानिए क्या है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2020, 03:04 PM IST

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैनन खान को बांद्रा पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया है। पुलिस स्टेशन के बाहर सुजैन खान मीडिया को देखकर हाथ हिलाती नजर आई। जानिए क्या है इसकी वजह।

बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान, जानिए क्या है वजह

मुंबई. ऋतिक रोशन की वाइफ सुजैन खान को बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। सुजैन के साथ उनकी पूरी टीम को भी स्पॉट किया गया है। इस दौरान उनके आगे पुलिस वाले भी थे। 

सुजैन खान दरअसल एक पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह बांद्रा पुलिस स्टेशन के रिनोवेशन को देखने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। सुजैन खान की निगरानी में ही पुलिस स्टेशन के रिनोवेशन काम चल रहा है।

सुजैन खान इस दौरान कैजुएल आउटफिट में नजर आई। सुजैन ने स्पोर्टिंग स्टाइलिश जींस कैरी की हुई थी।  सुजैन खान ने मीडिया को देखकर हंसते हुए पोज दिए हैं। 

Sussanne Khan snapped in Mumbai

खुद का घर भी किया था डिजाइन
सुजैन खान ने इससे पहले खुद का घर भी डिजाइन किया था। सुजैन का मुंबई के जुहू में खुद का आलीशान घर है। उनका ये आलीशान अपार्टमेंट बिल्डिंग के 15वें फ्लोर पर स्थित है। 

सुजैन के घर का थीम डार्क ब्लू और ग्रे कलर है। सुजैन के इस घर में बड़ी बालकनी है। जहां पेड पौधे लगे हुए हैं। अपार्टमेंट में बड़ा लिविंग रूम है। साथ ही बैठने के लिए कई जगह है। इसके अलावा घर का किचन भी बेहद शानदार है। 

इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ था हैक
सुजैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने काम के सैंपल शेयर करती हैं। हाल ही में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था।  सुजैन खान ने अपने फैन्स को ऐसी स्थितियों से आगाह किया था।

सुजैन ने  लिखा, 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट एक फर्जी ईमेल द्वारा हैक किया गया था, जो इंस्टाग्राम होने का दिखावा कर रहा था। मैं बहुत ईमानदारी ये यह नोट को लिख रही हूं, प्लीज किसी भी गौर-भरोसेमंद ईमेल या मैसेज पर क्लिक ना करें।'

End of Article