Harshaali Malhotra Birthday: हर्षाली मल्होत्रा को ऐसे मिला था 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का रोल, फोटोशूट से मिली लाइमलाइट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 09:28 AM IST

Harshaali Malhotra Birthday:  फिल्म बजरंगी भाईजान में गूंगी मुन्नी उर्फ शाहिदा का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा का आज जन्मदिन है। आइये जानते हैं अपनी क्यूटनेस से दिल जीतने वाली हर्षाली को कैसे मिला था ये रोल। 

Harshaali Malhotra Birthday: हर्षाली मल्होत्रा को ऐसे मिला था 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का रोल, फोटोशूट से मिली लाइमलाइट

Harshaali Malhotra Birthday: हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में गूंगी मुन्नी उर्फ शाहिदा का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा का आज जन्मदिन है। इस फिल्म को रिलीज हुए 7 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन आज भी हर्षाली की क्यूटनेस दिलों में बसी है। जिस समय यह फिल्म आई थी तब साल 2015 में हर्षाली मल्होत्रा छह साल की थीं।

पांच हजार में से चुनीं हर्षाली

मुन्नी के रोल के लिए लगभग पांच हजार बच्चियों ने ऑडिशन दिया था और चुनीं गईं हर्षाली मल्होत्रा। हर्षाली मल्होत्रा को लाइमलाइट एक मॉल से मिली थी। चाइल्ड आर्टिस्ट की मम्मी काजल मल्होत्रा ने बताया, 'हम एक मॉल में शॉपिंग करने गए थे। यहां पर बच्चों के फोटोशूट का कैंपेन चल रहा था। हर्षाली को उसके पोज के लिए अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उसे विज्ञापनों और टीवी शोज के ऑफर्स मिलने लगे। फिल्मों के अलावा हर्षाली टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं।

सलमान को चोट लगने पर रोती थीं हर्षाली 

सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हर्षाली ने सेट पर उनसे पूछा था कि 'सलमान अंकल, क्या आप मुझे अपनी तरह सुपरस्टार बनाओगे?'  सलमान खान को लगा कि बच्ची को ये बात उनकी मां ने सिखाई होगी। वहीं, फाइट सीन के दौरान सलमान को जब चोट लगती थी तो हर्षाली रोने लगती थीं।

ऐसे फाइनल हुआ रोल

हर्षाली मल्होत्रा (Harshali Malhotra) की मम्मी काजल मल्होत्रा ने बताया था कि, 'मैं एक दिन कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से मिलने गई। उन्हें हर्षाली से भी मिलवाया। कुछ महीने बाद उनका फोन आया और मुझे अपने ऑफिस में बुलाया। वे हर्षाली की बॉडी लैंग्वेज चेक करना चाहते थे। कुछ दिनों बाद मुझे दोबारा फोन आया। मुकेश सलमान से हर्षाली को मिलवाना चाहते थे। इस मुलाकात के बाद हर्षाली को शाहिदा के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया था। 

End of Article