Box Office: छह दिन में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने खींची बड़ी लकीर, जानें कितनी हुई अब तक कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 03:00 PM IST

Gangubai Kathiawadi box office collection day 6: आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है और कोरोना काल के बाद कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Box Office: छह दिन में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने खींची बड़ी लकीर, जानें कितनी हुई अब तक कमाई

Gangubai Kathiawadi box office collection day 6: आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है और कोरोना काल के बाद कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी गंगूबाई काठियावाड़ी ने छह दिन में कमाई की बड़ी लकीर खींच दी है। बुधवार को यानि छठे दिन इस फिल्म ने 6.21 करोड़ रुपये कमाए और इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 63.53 करोड़ तक पहुंच गया है। 

गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग दी थी। फिल्म ने दूसरे दिन 13.32 करोड़ और रविवार को 15.30  करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे दिन यानि सोमवार को भी फिल्म ने 8.19 करोड़ रुपये कमाए जबकि पांचवे दिन मंगलवार को 10.01 करोड़ कमाए थे। 

फिल्म बिजनेस के जानकारों का मानना था कि गंगूबाई काठियावाड़ी की कमाई दूसरे सप्ताह में ज्यादा कमाई करेगी।उम्मीद है कि इस वीकेंड तक ये 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है। कोरोना काल के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये चौथी फिल्म होगी। इससे पहले सूर्यवंशी, 83 और पुष्पा इस आंकड़े को पार कर चुकी हैं।  

बता दें कि यह फिल्म शुक्रवार 25 फरवरी को रिलीज हुई थी। एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक चैप्टर पर आधारित गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस पर तीन हजार स्क्रींस पर रिलीज हुई। इस फिल्म को समीक्षकों की सराहना मिल रही है, वहीं माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिल रहा है। आलिया के अलावा फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, शीला बाई के क‍िरदार में  सीमा पाहवा, रहीम लाला के रोल में अजय देवगन नजर आए हैं। विजय राज ने इस फिल्म में एक ट्रांसजेंडर रजियाबाई की भूमिका निभाई है और प्रभावित किया है। 

End of Article