सामने आया एक विलन रिटर्न्स का पहला लुक, इंटेंस किरदार में दिखे जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर समेत यह सितारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 03:56 PM IST

Ek Villain Returns Film Poster Unveiled: हाल ही में बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म एक विलन रिटर्न्स का पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म के जो पोस्टर्स रिलीज हुए हैं उसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया बेहद इंटेंस किरदार में नजर आ रहे हैं। 

सामने आया एक विलन रिटर्न्स का पहला लुक, इंटेंस किरदार में दिखे जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर समेत यह सितारे
Photo Credit: Instagram

Ek Villain Returns Poster Unveiled, See Here: वर्ष 2022 के सबसे बड़े एक्शन थ्रिलर फिल्मों में से एक विलन रिटर्न्स का पोस्टर आज रिलीज हो गया है। हाल ही में इस फिल्म के सभी कास्ट का पहला लुक सामने आया है जिसे देखने के बाद दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तकरीबन 8 वर्षों के बाद फिल्म एक विलन का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाला है। फिल्म एक विलन जब बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी तब इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद से ही दर्शकों के बीच पार्ट 2 को लेकर उत्साह देखा जा रहा था। अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि कुछ ही दिनों में यह फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली है। 

इस फिल्म के सभी पोस्टर्स बेहद धांसू हैं। मेकर्स ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें यह देखा जा सकता है कि फिल्म के सभी मुख्य किरदारों ने अपने चेहरे को फेमस स्माइली मास्क से छुपा रखा है। यह दमदार पोस्टर देखने के बाद दर्शक अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पोस्टर पर यह लिखा गया है कि 'हीरो का अस्तित्व नहीं होता है।' मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म इस वर्ष 29 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

इस फिल्म का पहला पार्ट एक विलन 27 जून 2014 के दिन रिलीज हुआ था। पहले पार्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और आमना शरीफ को मुख्य भूमिका में देखा गया था। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 97 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब यह देखना होगा कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा पाता है या नहीं। एक विलन रिटर्न्स की शूटिंग इस वर्ष मार्च के महीने में पूरी हो गई थी। इस फिल्म पर बात करते हुए एक बार मोहित सूरी ने यह कहा था कि एक विलन रिटर्न्स उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।

End of Article