Manoj Bajpayee Affair: इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा शादीशुदा मनोज बाजपेयी का नाम, जानें उनकी लाइफ के अनसुने किस्से

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 06:06 AM IST

Manoj Bajpayee Affair: फिल्म जगत के सबसे टैलेंटेड स्टार्स में से एक मनोज बाजपेयी का शादीशुदा होने के बावजूद शमिता शेट्टी के साथ अफेयर काफी ज्यादा चर्चाओं में रहा है। हालांकि, दोनों ने हमेशा से ही इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया।

Manoj Bajpayee Affair: इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा शादीशुदा मनोज बाजपेयी का नाम, जानें उनकी लाइफ के अनसुने किस्से

Manoj Bajpayee Affair: मनोज बाजपेयी आज फिल्म इंडस्ट्री के उन सफल अभिनेताओं में शामिल हैं जिनका सिर्फ नाम सुनकर लोग फिल्म देखने चले आते हैं।  फिल्म ही नहीं, फैमिली मैन वेब सीरीज रिलीज होने के बाद तो मनोज ने ये भी साबित कर दिया कि हर जगह वे फिट हैं। जैसे फिल्मों में उनकी एक्टिंग परफेक्ट है, ऐसे ही कहा जाता है कि घर में भी मनोज बाजपेयी की लाइफ एकदम परफेक्ट है।

एक समय ऐसा भी था जब शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी से उनके अफेयर के चर्चे जोरों पर थे। खास बात है कि उस समय भी मनोज बाजपेयी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे लेकिन अचानक अफेयर की खबरों ने उनके जीवन में भी तूफान ला दिया था। बॉलीवुड फिल्म फरेब और बेवफा में शमिता मनोज के साथ नजर आई थीं। ऐसे में कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान ही दोनों का रिश्ता आगे बढ़ गया और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

दोनों के अफेयर को लेकर ये तक कहा गया कि शमिता इस रिश्ते में काफी सीरियस थी लेकिन मनोज के शादीशुदा होने की वजह से आगे नहीं बढ़ सकती थी। इसी वजह से दोनों अलग तो हो गए लेकिन शमिता ने इसके बाद शादी नहीं की थी। हालांकि, ये दावे कितने सच हैं, इस पर कभी मनोज या शमिता की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी और धीरे-धीरे इन खबरों पर विराम लग गया। 

मनोज बाजपेयी ने की है दूसरी शादी 

मनोज बाजपेयी को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने पहली शादी एक्टर बनने से पहले ही कर ली थी। उस दौरान मनोज दिल्ली में थे और करियर को लेकर स्ट्रगल कर रहे थे। इसी वजह से मनोज की पहली शादी नहीं चल पाई। हालांकि, कुछ समय बाद मनोज ने दूसरी शादी एक एक्ट्रेस से की जिनका नाम शबाना रजा था। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर नेहा कर लिया है। मनोज बाजपेयी की पत्नी भी करीब, फिजा समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

End of Article