Emraan Hashmi के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस हुए सरप्राइज, लेटेस्‍ट वर्कआउट वीडियो हो रहा वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2021, 03:30 PM IST

Emraan Hashmi workout video: इमरान हाशमी इन दिनों जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं। माना जा रहा है कि एक्‍टर अपनी अपकमिंग मूवी टाइगर 3 के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं।

Emraan Hashmi के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस हुए सरप्राइज, लेटेस्‍ट वर्कआउट वीडियो हो रहा वायरल
Photo Credit: Instagram

Emraan Hashmi latest Instagram Post: बॉलीवुड के सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी आजकल अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए चर्चाओं में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका नया वर्क आउट वीडियो वायरल हो रहा है। अभिनेता ने शनिवार को एक वीडियो कोलाज अपने सोशल हैंडल पर पोस्ट किया था जिसमें उनके डेली हैवी एक्‍सरसाइट और रूटीन की झलक देखने को मिली थी। कहा जा रहा है कि इमरान इतनी मेहनत अपने अपकमिंग प्रोजेक्‍ट टाइगर 3 के लिए कर रहे हैं। हालांकि अभिनेता ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। 

वीडियो में 42 वर्षीय अभिनेता को हाथ, पैर और कोर वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। उन्‍होंने इसमें मजेदार कैप्‍शन लिखा, "डियर फैट, मरने के लिए तैयार हो जाओ!" इन दिनों वह शारीरिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। खबरों के मुताबिक इमरान का इस तरह घंटों जिम में पसीना बहाने का कारण टाइगर 3 है। जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक पाकिस्तानी आईएसआई जासूस की भूमिका निभाएंगे। 

इमरान हाशमी की पोस्ट पर फैंस के अलावा उनके सेलेब्‍स दोस्‍तों ने भी प्रतिक्रिया दी। उनके वीडियो पर निर्देशक मोहित सूरी ने कमेंट में लिखा,  "टाइगर को बहुत आगे जाना है!"

इमरान हाशमी को पिछले साल एक क्राइम लॉर्ड की भूमिका में देखा गया था, जो मुंबई में जेबकतरों के एक गिरोह को नियंत्रित करता है। श्याम मदीराजुलो द्वारा निर्देशित फिल्म में रिजवान शेख, दंश्री पाटिल, हर्ष राजेंद्र राणे, आशुतोष गायकवाड़, मचिंद्र गडकर समेत अन्‍य कलाकार थे। 

इन दिनों इमरान टाइगर 3 के लिए बिजी हैं। इसके अलावा, इमरान हाशमी के पास अलौकिक नाटक एज्रा भी है। इमरान हाशमी को राज़: द मिस्ट्री कंटीन्यूज़, राज़ 3: द थर्ड डायमेंशन, शंघाई और एक थी डायन जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनकी आखिरी दो फिल्में चेहरे और मुंबई सागा थीं।

End of Article