इमरान हाशमी ने किया जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 के लिए बदल डाला लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 06:48 PM IST

Emraan Hashmi body Transformation for Tiger 3: कुछ टाइम पहले सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी का वर्क आउट वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें अभिनेता के डेली हैवी एक्‍सरसाइज और रूटीन की झलक देखने को मिली थी...

इमरान हाशमी ने किया जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 के लिए बदल डाला लुक

इमरान हाशमी अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड के सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर सभी हैरान हैं। हाल ही में अभिनेता को मुंबई में स्पॉट किया गया और इस दौरान उनकी मस्कुलर बॉडी देखने को मिली। ब्लैक जींस और ब्लैक टीशर्ट में इमरान हाशमी अपनी फुली फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आए। 

इमरान हाशमी का ये ट्रांसफॉर्मेशन देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स दीवाने हो गए हैं। सभी ना सिर्फ उनको देखकर चौंक गए हैं बल्कि उनकी फिल्म टाइगर-3 देखने को बेताब हो गए हैं। जैसा कि हम जानते हैं सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। इमरान हाशमी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 

पहले यह अफवाह थी कि शाहरुख खान इस एंटरटेनर में अपने कैमियो की शूटिंग करेंगे, लेकिन सोर्सेज ने खुलासा किया था कि इमरान इसमें देखने को मिलेंगे। सलमान और इमरान के बीच एक धांसू एक्शन सीक्वेंस भी होगा। इमरान हाशमी और सलमान खान ने कुछ अंतरराष्ट्रीय एक्शन निर्देशकों के साथ सेट पर कुछ एक्शन सीन्स की शूटिंग की है। इसी फिल्म के लिए खास इमरान ने ये ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

कुछ टाइम पहले सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी का वर्क आउट वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें अभिनेता के डेली हैवी एक्‍सरसाइज और रूटीन की झलक देखने को मिली थी। तब से कहा जा रहा है कि इमरान इतनी मेहनत अपने अपकमिंग प्रोजेक्‍ट टाइगर 3 के लिए कर रहे हैं। 

फिल्म में इमरान हाशमी एक पाकिस्तानी आईएसआई जासूस की भूमिका निभाएंगे। इमरान को पिछले साल एक क्राइम लॉर्ड की भूमिका में देखा गया था, जो मुंबई में जेबकतरों के एक गिरोह को नियंत्रित करता है। श्याम मदीराजुलो द्वारा निर्देशित फिल्म में रिजवान शेख, दंश्री पाटिल, हर्ष राजेंद्र राणे, आशुतोष गायकवाड़, मचिंद्र गडकर समेत अन्‍य कलाकार थे। इन दिनों इमरान टाइगर 3 के लिए बिजी हैं। इसके अलावा, इमरान हाशमी के पास अलौकिक नाटक एज्रा भी है। 

End of Article