Ek Villain Returns Movie Quick Review: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी एक विलेन रिटर्न्स! फटाफट जान लें फिल्म का फर्स्ट रिव्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 08:23 PM IST

Ek Villain Returns Movie Quick Review in Hindi: जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म देखने से पहले फटाफट जान लें ये फर्स्ट रिव्यू...

Ek Villain Returns Movie Quick Review: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी एक विलेन रिटर्न्स! फटाफट जान लें फिल्म का फर्स्ट रिव्यू

Ek Villain Returns Movie Quick Review in Hindi: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Returns) रिलीज के लिए तैयार है। जॉन अब्राहम (John Abraham), दिशा पटानी (Disha Patani), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। फिल्म के ट्रेलर को तो दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है लेकिन अब असली परीक्षा सिनेमाघरों में होगी। 29 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म एक विलेन जब बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी तब इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। तकरीबन 8 साल के बाद फिल्म एक विलेन का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज हो रहा है। 

Ek Villain Returns फिल्म की कहानी
'एक विलेन रिटर्न्स' में एक्शन, थ्रिलर के साथ जमकर सस्पेंस आपको देखने को मिलेगा। फिल्म में प्यार और बदले की कहानी आपको देखने को मिलेगी। फिल्म में जॉन अब्राहम या अर्जुन कपूर में से कोई विलेन नहीं होंगा। इस बार कहानी में दिशा पटानी या तारा सुतारिया में से कोई एक विलेन के किरदार में नजर आने वाली हैं जिससे पर्दा फिल्म में उठेगा। फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।  

John Abraham, Disha Patani's Ek Villain Returns gets new release date, to  hit theatres on July 29 - Movies News

'एक विलेन रिटर्न्स' का फर्स्ट रिव्यू (First Review Ek Villain Returns)
'एक विलेन रिटर्न्स' फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के लिए ये बेस्ट कमबैक फिल्म बताई जा रही है! उन दोनों ही एक्टर को हिट फिल्म की सख्त जरूरत है!! दोनों ने फिल्म की पूरी लाइमलाइट चुरा ली है। उनके द्वारा फिल्म में पावर पैक्ड परफॉर्मेंस दी गई है! वहीं दिशा पाटनी फिल्म की आत्मा है! उनकी परफॉर्मेंस देखकर फैन्स फिदा होने वाले हैं।

बॉक्स ऑफिस पर इतनी हो सकती है कमाई (Ek Villain Returns Box Office Prediction)
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'एक विलेन रिटर्न्स' 70 से 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में पहले दिन तकरीबन 10 से 12 करोड़ की ओपनिंग के बाद ही इस फिल्म की अच्छी शुरुआत मानी जाएगी। मेकर्स के सामने हालिया दौर में ये बड़ी चुनौती है कि फिल्म पहले दिन 10 से 12 करोड़ की ओपनिंग कैसे दे। 'एक विलेन रिटर्न्स' के मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन में पूरी जान लगा दी है ताकि फिल्म बजट के अनुरूप पहले दिन कमाई कर ले। 

फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में भी दर्शकों को सस्पेंस के साथ ही जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा, बावजूद इसके जानकार 10 से 12 करोड़ की ओपनिंग को लेकर बहुत सकारात्मक नजर नहीं आ रहे हैं। अनुमान के मुताबिक ये फिल्म 5 से 6 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है। समीक्षाएं अच्छी मिलीं तो वीकेंड पर कमाई में इजाफा हो सकता है।

End of Article