Malaika Arora Nick Name: क्या आपको पता है मलाइका अरोड़ा का निक नेम, सुनते ही आएगा प्यार!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2022, 11:57 AM IST

Malaika Arora Nick Name: हर इंसान का एक घर का नाम होता है। स्कूल या ऑफिस में भले ही आपको किसी नाम से जाना जाता हो लेकिन घर में एक प्यार का नाम जरूरत होता है। इसी तरह मलाइका का भी एक प्यार का नाम है।

Malaika Arora Nick Name: क्या आपको पता है मलाइका अरोड़ा का निक नेम, सुनते ही आएगा प्यार!

Do you know Malaika Arora Nick Name: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोड़ा किसी ना किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह अपने डांस वीडियो से तहलका मचा देती हैं तो कभी बिकिनी तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती हैं। 48 साल की मलाइका अरोड़ा अपना हॉट अंदाज दिखा इंटरनेट पर आग लगाती रहती हैं। मलाइका के लुक्स, उनके स्टाइल, वर्कआउट के बारे में तो हम अक्सर आपको बताते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे उनके निक नेम के बारे में । 

हर इंसान का एक घर का नाम होता है। स्कूल या ऑफिस में भले ही आपको किसी नाम से जाना जाता हो लेकिन घर में एक प्यार का नाम जरूरत होता है। इसी तरह मलाइका का भी एक प्यार का नाम है। उन्हें घर में इसी नाम से सब बुलाते हैं। अपने निक नेम का खुलासा खुद मलाइका ने किया था वो भी 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' (India's Best Dancer 2) के सेट पर। 

जब प्रतियोगी मेयितेम्सु नागा (Mayitemsu Naga) ने अपना निकनेम बताया था तो मलाइका अरोड़ा हैरान रह गई थीं। मेयितेम्सु नागा का जो निक नेम था वही मलाइका का भी प्यार का नाम है। मेयितेम्सु ने बताया कि जज उन्हें 'मिमी' (Mimi) कहकर पुकार सकते हैं क्योंकि यह उनका निकनेम है। उसके बाद मलाइका ने कहा कि उनका निकनेम भी ऐसा ही था, क्योंकि वह अपने परिवार में 'मिमी' के नाम से जानी जाती थीं। 

जब बिना जींस ऊपर किए आ गई थीं बाहर

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी के स्‍क्रीनशॉट में उस घटना का जिक्र किया था जब वे बिना जींस ऊपर चढ़ाए रेस्‍टोरेंट के बाथरूम से बाहर आ गई थीं। मलाइका ने बताया था कि उस वक्‍त सब लोग कोरोना से डरे थे और फूंक फूंक कर कदम रख रहे थे। हम भी पागल हो चुके थे। मैं एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में गई। वहां मैंने अपनी कोहनी से दरवाजा खोला। अपने पैर से टॉयलेट सीट उठाई। टिशु पेपर से पानी की टंकी चलाई और हाथ धोकर बाहर आई। जब मैं अपनी सीट पर आई तो मुझे अहसास हुआ कि मैंने अपनी पेंट ऊपर नहीं चढ़ाई है। मलाइका ने बताया कि उन्‍हें कितनी शर्मिंदगी महसूस हुई।

End of Article