Malaika Arora Summer Look: मलाइका अरोड़ा ने शॉर्ट्स पहनकर लहराए बाल, फैंस से बोलीं- अब आ गई गर्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 03:46 PM IST

Malaika Arora Summer Look Photo: 48 साल की मलाइका अरोड़ा ने अपना हॉट समर लुक फैंस को दिखा दिया है। इंटरनेट पर मलाइका की ये तस्वीरें आग लगा रही हैं। 

Malaika Arora Summer Look: मलाइका अरोड़ा ने शॉर्ट्स पहनकर लहराए बाल, फैंस से बोलीं- अब आ गई गर्मी

Malaika Arora Summer Look Viral: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों मलाइका अरोड़ा ऊप्स मूमेंट का शिकार हुई थीं तो उनकी वो तस्वीरें छाई रही थीं, उसके बाद उनकी बिकिनी तस्वीरें ने फैंस का दिल धड़काया था। अब 48 साल की मलाइका अरोड़ा ने अपना हॉट समर लुक फैंस को दिखा दिया है। इंटरनेट पर मलाइका की ये तस्वीरें आग लगा रही हैं। 

मलाइका अरोड़ा अपने अभिनय और फिल्मों से ज्यादा अपने स्टाइल के कारण चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को एक्टिंग करियर से वो मुकाम हासिल नहीं हुआ जो वह चाहती थीं लेकिन उनकी गिनती सबसे चर्चित सितारों में होती है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन नई तस्वीरें और वीडियोज साझा कर सनसनी मचा देती हैं।

समर लुक की तस्वीर खुद मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें मलाइका व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का समर लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस लुक में बाल लहराकर मलाइका फैंस की धड़कन बढ़ाने का काम कर रही हैं। 22 घंटे में मलाइका की इस ताजा और बेहद बोल्ड तस्वीर को दो लाख लाइक्स मिल चुके हैं। वहींं उनकी इस तस्वीर पर हॉट, दिलकश, सेक्सी, बेब जैसे कमेंट्स फैंस ने किए हैं।  

बिना जींस ऊपर ऊपर किए आ गई थीं बाहर

मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी के स्‍क्रीनशॉट में उस घटना का जिक्र किया था जब वे बिना जींस ऊपर चढ़ाए रेस्‍टोरेंट के बाथरूम से बाहर आ गई थीं। मलाइका ने बताया कि उस वक्‍त सब लोग कोरोना से डरे थे और फूंक फूंक कर कदम रख रहे थे। हम भी पागल हो चुके थे। मैं एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में गई। वहां मैंने अपनी कोहनी से दरवाजा खोला। अपने पैर से टॉयलेट सीट उठाई। टिशु पेपर से पानी की टंकी चलाई और हाथ धोकर बाहर आई। जब मैं अपनी सीट पर आई तो मुझे अहसास हुआ कि मैंने अपनी पेंट ऊपर नहीं चढ़ाई है। मलाइका ने बताया कि उन्‍हें कितनी शर्मिंदगी महसूस हुई।

End of Article