Odd Couple Trailer: मिर्जापुर फेम मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा और मल्टी टैलेंटेड अभिनेता विजय राज की फिल्म 'ऑड कपल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मिर्जापुर में एक्शन करने के बाद दिव्येंदु अब ऑडियंस को हंसाते हुए नजर आएंगे। फिल्म ऑड कपल का ट्रेलर शेमारू द्वारा रिलीज किया गया है। यह फिल्म अभी गुजरात के सिनेमाघरों में भी रिलीज हो रही है। जल्द ही ये ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म में सुचित्रा कृष्णामूर्ति और प्रणति राय प्रकाश लीड एक्ट्रेस हैं।
ऑड कपल फिल्म मुख्य किरदारों की जिंदगी में होने वाले कन्फ्यूजन से जुड़ी है। फिल्म की कहानी दो अलग उम्र के कपल्ज के इर्द गिर्द घूमती है, जिन्हें उनकी जिंदगी की हास्यास्पद परिस्थितियों ने साथ लाकर खड़ा कर दिया है। ट्रेलर के अनुसार इस फिल्म की कहानी दो कपल्ज की शादियों की अदला बदली पर आधारित है। फिल्म के किरदारों की जिंदगियों में ऐसी उथल पुथल कर देने वाली घटनाएं होती हैं, जिनसे उन्हें अपने रिश्तों के उतार चढ़ाव का भी एहसास होता है।
शादियों की अदला-बदली पर आधारित
ऑड कपल के ट्रेलर के अनुसार इस फिल्म की कहानी दो कपल्ज की शादियों की अदला-बदली पर आधारित है। फिल्म के किरदारों की जिंदगियों में ऐसी उथल पुथल कर देने वाली घटनाएं होती हैं, जिनसे उन्हें अपने रिश्तों के उतार चढ़ाव का भी एहसास होता है। ऑड कपल के ट्रेलर में कॉमेडी और प्यार दोनों का ही फ्यूजन देखने को नजर आता है। इस फिल्म में एक्टर मनोज पहवा जज की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सहर्ष कुमार शुक्ला , चिराग सिंग्ला और सुमित गुलाटी जैसे कई अन्य कलाकार भी अलग अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ऑड फिल्म का निर्देशन प्रशांत जोहरी और निर्माण प्रनीत वर्मा ने किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्येंदु शर्मा फिल्म मेरे देश की धरती, थाई मसाज और ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।

