मंगलवार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर आई कि सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सलियन ने आत्महत्या कर ली है। 28 साल की दिशा सलियन ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। सुशांत सिंह राजपूत, ऐश्वर्या राय बच्चन, भारती सिंह, वरुण शर्मा सहित इंडस्ट्री के कई दिग्गज चेहरों के साथ काम कर चुकीं दिशा सलियन की मौत ने सबको शॉक्ड कर दिया है। रिपोर्टों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सलियन ने मुंबई के मलाड स्थित एक बिल्डिंग से कूद कर अपनी जान दे दी।
सामने आई जानकारी के मुताबिक दिशा अपने बॉयफ्रेंड रोहन राय और कुछ दोस्तों के साथ डिनर कर रही थीं। तभी वो अचानक विंडो की तरफ जाने लगीं और 14वें फ्लोर से कूद गईं। दिशा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक के अनुसार, दिशा अपने दोस्तों के साथ बाहर आई थीं और मौत के वक्त उन्होंने शराब की रखी थी।
Disha Salian Suicide Case: नशे में थीं 28 साल की दिशा सलियन, मौत से पहले कर रही थीं 6 दोस्तों संग पार्टी
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 10, 2020, 03:58 PM IST
Disha Salian Suicide Case Mumbai Police Details: सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सलियन मौत से पहले काफी तनाव में थीं। मंगलवार को 1 बजे अपार्टमेंट की खिड़की से नीचे गिरकर उन्होंने अपनी जान दे दी...
Photo Credit: Instagram
End of Article

