दीया मिर्जा ने की बिजनेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी, एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी बनीं मेहमान, देखें वेडिंग फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2021, 06:56 PM IST

Dia Mirza Vaibhav rekhi Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा दोबारा शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस दीया ने आज (15 फरवरी) बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ सात फेरे लिए...

दीया मिर्जा ने की बिजनेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी, एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी बनीं मेहमान, देखें वेडिंग फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने आज (15 फरवरी) बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ सात फेरे लिए। कपल की वेडिंग तस्वीरें सामने आ गई हैं जिसमें दुल्हन बनीं दीया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दीया ने रेड कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है। वहीं वैभव रेखी वाइट कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एकसाथ बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। 

दीया और वैभव ने 2019 में एक दूसरे के साथ डेटिंग शुरू की थी और जल्द ही बंधन में बंधने का फैसला भी कर लिया। दीया मिर्जा और वैभव रेखी ने इस पारंपरिक वेडिंग में 50 से कम लोगों की उपस्थिति में शादी रचाई। कपल की शादी संगीत समारोह से शुरू हुई और इसमें कई प्री-वेडिंग पार्टी जैसे कई फंक्शन हुए।

बताया गया है कि दीया और वैभव लॉकडाउन के दौरान बांद्रा स्थित घर में एक साथ रहते थे। वहीं वैभव के पाली हिल स्थित घर में दोनों के वेडिंग फंक्शन हुए। शादी में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी नजर आईं। गुलाबी कलर साड़ी पहले अदिति काफी स्टनिंग लग रही थीं। 

कौन हैं वैभव रेखी
वैभव रेखी मुंबई एक वित्तीय निवेशक और पिरामल फंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं। दीया की तरह ही वैभव की भी ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना सिंह के साथ हुई थी। वैभव और सुनैना रेखी की एक बेटी भी है। 

2019 में हुआ था दीया मिर्जा का तलाक 
मालूम हो कि दीया ने अप्रैल 2014 में अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर साहिल सांघा से सगाई की थी। इसके बाद 18 अक्टूबर 2014 दिल्ली के छतरपुर स्थित साहिल सांघा से शादी की थी। लेकिन शादी के करीब पांच साल बाद अगस्त 2019 में दोनों अलग हो गए। दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी कि 11 साल साथ रहने के बाद दोनों सहमति से अलग हो रहे हैं। 

End of Article