The Grey Man: धनुष की हॉलीवुड डेब्यू 'द ग्रे मैन' का ट्रेलर रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 07:51 AM IST

Dhanush starrer The Grey Man release: बॉलीवुड एवं साउथ के एक्टर धनुष अब हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 'द ग्रे मैन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

The Grey Man: धनुष की हॉलीवुड डेब्यू 'द ग्रे मैन' का ट्रेलर रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Dhanush starrer The Grey Man release: बॉलीवुड एवं साउथ के फेमस एक्टर धनुष इन दिनों चर्चा में हैं। काफी समय से खबर आ रही थी कि धनुष साउथ और बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। अब उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट की जानकारी सामने आ गई है। धनुष की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'द ग्रे मैन' है जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को काफी अच्छा रेस्पांस भी मिला है। 

खासबात ये है कि इस फिल्म में धनुष कई मशहूर इंटरनेशनल कलाकारों के साथ नजर आएंगे। वह इस फिल्म में कैप्टन अमेरिका फेम क्रिस एवांस और रायन गोसलिंग के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एवेंजर्स और कैप्टन अमेरिका सीरीज की फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले रूसो ब्रदर्स ने किया है। 

धनुष की यह फिल्म प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने 25 मई को ट्रेलर जारी करके जानकारी दी कि फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी। लगभग 1.59 मिनट के ट्रेलर में धनुष को सिर्फ एक दृश्य में दिखाया गया है। इस दृश्य में धनुष हॉलीवुड एक्टर के साथ भिड़ते हुए नजर आते हैं। कहा जा रहा है कि उनका किरदार काफी अहम है। 

आपको बता दें कि दक्षिण भारत में धनुष की धमक जबरदस्त है। वह बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और उन्हें हिंदी में भी काफी पसंद किया जाता है। वह बीते साल रिलीज हुई हिंदी फिल्म अतरंगी रे में नजर आए थे जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार और सारा अली खान लीड रोल में थे। इस फिल्म में धनुष भी लीड रोल में थे और उनका किरदार काफी पसंद किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष 'द ग्रे मैन' के अलावा तीन और फिल्मों में नजर आएंगे।

End of Article