Delhi Crime Season 2: खत्म होने वाला है 'दिल्ली क्राइम' के सीजन 2 का इंतजार, जानें कब और कहां होगा रिलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 07:00 AM IST

Delhi Crime Season 2 release date: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज दिल्ली क्राइम का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। साल 2019 में आए सीरीज के पहले सीजन की कहानी दिल्ली के निर्भया गैंगरेप केस पर आधारित थी। वहीं, दूसरे सीजन की कहानी सीरियल किलर पर आधारित है।

Delhi Crime Season 2: खत्म होने वाला है 'दिल्ली क्राइम' के सीजन 2 का इंतजार, जानें कब और कहां होगा रिलीज

Delhi Crime Season 2 release date: मशहूर और लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने कुछ दिन पहले इस साल आने वाली अपनी प्रमुख सीरीज के नए सीजन की घोषणा की थी और अब उनमें से 'दिल्ली क्राइम' के नए सीजन की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। दिल्ली क्राइम का पहला सीजन काफी हिट रहा था और दूसरे सीजन की जबरदस्त तरीके से डिमांड फैंस ने की थी। मेकर्स ने फैंस की डिमांड का ख्याल रखते हुए नया सीजन लाने का फैसला किया है। आइये कब और कहां रिलीज होगी दिल्ली क्राइम का नया सीजन। 

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज दिल्ली क्राइम का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। साल 2019 में आए सीरीज के पहले सीजन की कहानी दिल्ली के निर्भया गैंगरेप केस पर आधारित थी, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था।वहीं, दूसरे सीजन की कहानी सीरियल किलर पर आधारित है। दिल्ली क्राइम के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज हो गया है। दूसरे सीजन में भी शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में नजर आने वाली हैं। वर्तिका चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ मिलकर सीरियल किलर की तलाश कर रही हैं।

शेफाली शाह के साथ, रसिका दुगल, राजेश तैलंग, अभिनेता आदिल हुसैन, अनुराग अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज और गोपाल दत्त ने अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाया है। इनमें से कुछ सितारों की झलक टीजर में दिखाई गई है। 24 घंटे से कम समय में सीरीज के टीजर को 4 लाख 66 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।    

47वें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में इस सीरीज को उत्कृष्ट नाटक श्रृंखला के सम्मान से नवाजा गया है। रिची मेहता द्वारा निर्मित 'दिल्ली क्राइम 2' का निर्देशन तनुज चोपड़ा ने किया है। यह अपराध नाटक 26 अगस्त, 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगा। इसके टीजर में कहानी की एक झलक नजर आई और इतना पता चल गया है कि नया सीजन पहले से कहीं अधिक रोमांचक होने वाला है। 

End of Article