Deepika padukone ने जब पति से पूछा- घर कब आ रहे हो? जवाब में बोले Ranveer Singh- 'खाना गरम कर लो बेबी...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2021, 09:47 AM IST

Deepika Padukone on Ranveer Singh Ask me Anything: रणवीर सिंह ने आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था। जिसमें दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर सहित कई हस्तियों ने अपने सवाल पूछे...

Deepika padukone ने जब पति से पूछा- घर कब आ रहे हो? जवाब में बोले Ranveer Singh- 'खाना गरम कर लो बेबी...'

रणवीर सिंह को मस्तमौला अंदाज के लिए जाना जाता है। अक्सर अभिनेता सोशल मीडिया पर अपना ये रूप दिखाते रहते है। अब शनिवार रात को रणवीर सिंह ने अपने फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था। जहां उन्होंने कई सवालों के शानदार जवाब दिए। इस सेशन में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर सहित कई हस्तियों ने अपने कमेंट्स और सवालों को भेजने का फैसला किया।

रणवीर के इस सेशन में दीपिका पादुकोण ने उनसे कमेंट कर घर आने के लिए पूछा। दीपिका ने लिखा- आप घर कब आ रहे हो? इस पर दीपिका के पति रणवीर सिंह ने लिखा, 'खाना गरम कर लो बेबी, मैं अभी बस पहुंच ही रहा हूं...।' इस जवाब के साथ रणवीर ने एक किसिंग इमोजी भी बनाई। इसी दौरान जब एक फैन ने रणवीर से दीपिका पादुकोण को एक शब्द में बयां करने को कहा तो उन्होंने अपनी पत्नी को 'क्वीन' बताया।

इस महीने की शुरुआत में, दीपिका पादुकोण कौन बनेगा करोड़पति 13 में दिखाई दी थीं। तब उन्होंने अमिताभ बच्चन से शिकायत की कि रणवीर ने उनके लिए खाना पकाने का अपना वादा कभी पूरा नहीं किया। तभी अमिताभ बच्चन ने उन्हें कॉल लगाया था और रणवीर ने वादा किया था, 'अमिताभ सर ने बोल दिया है। अब तुझे मैं गोद में बिठा के आमलेट खिलाउंगा...।

अर्जुन कपूर ने किया रणवीर से सवाल
इसी दौरान अर्जुन कपूर ने भी रणवीर से एक सवाल किया। अर्जुन ने पूछा, 'तुम कैसे इतने सेक्सी हो बाबा?' इस सवाल के बदले में रणवीर ने अर्जुन की तारीफ करते हुए कहा कि आप की ट्रेनिंग...। टाइगर श्रॉफ ने भी रणवीर को 'बीस्ट्ट' कहा तो रणवीर ने जवाब में लिखा, 'रविवार सुबह स्क्वाट्स मारे जाएंगे...टाइगर भाई की शान में।'

आपको बता दें, रणवीर और दीपिका कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रूप में दिखाई देंगी। कोरोना महामारी के कारण फिल्म रिलीज को टाल दिया गया है। 

End of Article