असम बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने दिए एक करोड़ रुपए, CM सर्बानंद सोनोवाल कहा 'शुक्रिया'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2020, 08:43 PM IST

Assam CM thanks Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ रुपए दान किए हैं। इसपर असम के मुख्यमंत्री ने उन्हें शुक्रिया कहा है।

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने दिए एक करोड़ रुपए, CM सर्बानंद सोनोवाल कहा 'शुक्रिया'

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार आपदा के समय लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कोरोना संकट के वक्त पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपए का दान किया और साथ ही अलग-अलग मौकों पर लोगों की मदद की। अब अक्षय ने असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ रुपए का दान किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए अक्षय का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने एक्टर को असम का सच्चा दोस्त बताया है।

Akshay Kumar

असम बाढ़ राहत कोष में एक करोड़ रुपए का दान देने के लिए अक्षय कुमार जी का शुक्रिया। आपने हमेशा संकट के समय सहानुभूति और समर्थन दिया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में भगवान की आप पर कृपा हो और आप अपनी प्रसिद्धी को विश्व स्तर पर लेकर जाओ।' मुख्यमंत्री के ट्वीट करने बाद लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'अक्षय कुमार बड़े दिल वाले हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक खिलाड़ी सब पर भारी।' वहीं, अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'यह बंदा अलग है। मुझे अक्षय कुमार का फैन होने पर गर्व है।'


अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों 'बेल बॉटम' फिल्म की शूटिंग के लिए यूके में हैं। 'बेल बॉटम' में एक स्पाई थ्रिलर है। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रंजीत एम तिवारी के कंधों पर है। 'बेल बॉटम' के अलावा भी अक्षय कुमार की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बॉम', 'पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडे' में दिखाई देंगे। 'सूर्यवंशी' इस साल मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। वहीं, उनकी 'लक्ष्मी बॉम' एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 

End of Article