Brahmastra: सात फीट लंबे इस विलेन से टकराएंगे रणबीर कपूर, WWE में कई पहलवानों को दे चुके हैं पटखनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 07:16 AM IST

Brahmastra Movie Actor Saurav Gurjar facts: ब्रह्मास्त्र फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में WWE के रेसलर सौरव गुर्जर निगेटिव रोल में नजर आएंगे। जानिए कौन हैं सौरव गुर्जर...

Brahmastra: सात फीट लंबे इस विलेन से टकराएंगे रणबीर कपूर, WWE में कई पहलवानों को दे चुके हैं पटखनी

Brahmastra movie actor Saurav Gurjar facts: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र आज यानी नौ सितंबर 2022 को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का फैंस पिछले चार साल से इंतजार कर रहे थे। ब्रह्मास्त्र फिल्म में डब्लूडब्लूई के रेसलर सौरव गुर्जर भी नजर आने वाले हैं। सौरव गुर्जर इससे पहले टीवी सीरियल महाभारत में नजर आ चुके हैं।

ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर के मुताबिक सौरव गुर्जर एक निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। सौरभ गुर्जर डब्लूडब्लूई के रिंग में कमाल कर चुके हैं। सौरव का रिंग में नाम सांगा है। गुर्जर का जन्म 26 दिसंबर 1985 में मध्य प्रदेश के डबरा में हुआ था। वह नेशनल किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। साल 2018 में उन्होंने डब्लूडब्लूई में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। उन्होंने 2019 से लेकर 2020 तक NXT में काम किया। साल 2021 में उन्होंने भारतीय मूल के रेसलर जिंदर महल के साथ रेसलिंग के रिंग में वापसी की।   

पहलवानों के परिवार में हुआ जन्म
सात फीट लंबे  सौरव गुर्जर पहलवान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता औ चाचा ने ही उन्हें रेसलिंग में ट्रेनिंग दी है। सौरव ने M.D यूनिवर्सिटी रोहतक, हरियाणा से बॉक्सिंग सिखी थी। सौरव गुर्जर फिटनेस के लिए काफी हेवी डाइट फॉलो करते हैं। वह रोजाना सुबह एक लीटर दूध पीते हैं। इसके साथ 45 भीगे हुए बादा खाते हैं। नाशते में छह आलू के पाराठे खाते हैं। वहीं, दिन में लंच में वह एक लीटर दाल पीते हैं और दही खाते हैं। इसके साथ वह ढेर सारी सब्जियां और 16 रोटियां खाते हैं। इसके अलावा रोज दो किलो सेब और दो दर्जन संतरे तक खा लेते हैं। 

सौरभ गुर्जर ने साल 2013 में टीवी सीरियल महाभारत से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उन्होंने भीम का किरदार निभाया था। शो स्टार प्लस पर 2013 से लेकर 2014 तक टेलिकास्ट हुआ था। इसके बाद वह साल 2016 में सीरियल संकटमोचन महाभली हनुमान सीरियल में रावण और बाली का किरदार निभाया था। 

End of Article