Brahmastra Day 3 Box Office Prediction: तीसरे दिन ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी तय, एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़ रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 09:09 AM IST

Brahmastra Box Office Prediction Day 3: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी लगा सकती है। जानिए कितनी हो सकती है तीसरे दिन फिल्म की कमाई।

Brahmastra Day 3 Box Office Prediction: तीसरे दिन ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी तय, एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़ रुपए

Brahmastra Box Office Day 3 Prediction: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर चले आ रहे सूखे को खत्म कर दिया है। पहले दो दिन में ही फिल्म ने 79 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, तीसरे दिन यानी रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र की सेंचुरी लगनी तय मानी जा रही है। ब्रह्मास्त्र फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल में भी बेहतरीन कमाई कर रही है। वहीं, विदेशों में भी ब्रह्मास्त्र का जादू जमकर चल रहा है।  

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक ब्रह्मास्त्र की रविवार की एडवांस बुकिंग बेहतरीन रही है। ये शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले काफी ज्यादा है। तीसरे दिन का बिजनेस असाधारण होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे दिन एडवांस बुकिंग (Brahmastra Advance Booking Day 3) में हिंदी वर्जन के 63 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जिससे 20.48 करोड़ रुपए कलेक्शन हो गया है। वहीं, तेलुगु वर्जन के नौ हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इससे 1.76 करोड़ का कलेक्शन हो गया है। एडवांस बुकिंग के जरिए तमिल वर्जन ने 36 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

दो दिन में इतना हुआ कलेक्शन (Brahmastra Box Office Collection)
ब्रह्मास्त्र फिल्म ने पहले दो दिन में 79 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन फिल्म के सभी वर्जन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिल्म ने 42 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया। पहले दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ब्रह्मास्त्र भारत में 5,019 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ब्रह्मास्त्र ने शुक्रवार को रणबीर कपूर की फिल्म संजू के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 

ब्रह्मास्त्र फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होने वाली है। पहले पार्ट का नाम शिवा है। वहीं, दूसरे पार्ट का नाम देव होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं। फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए से अधिक है।   
 

End of Article