Brahmastra को लोगों ने बताया सुपर फ्लॉप, यूजर्स बोले- बंद करो भाई, हाथ जोड़कर विनती है..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 12:49 PM IST

Brahmastra Social Media Reaction: फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों को इसमें वह नहीं नजर आया, जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सुपर फ्लॉप करार दिया है।

Brahmastra को लोगों ने बताया सुपर फ्लॉप, यूजर्स बोले- बंद करो भाई, हाथ जोड़कर विनती है..
Photo Credit: Twitter

Brahmastra Social Media Reaction: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र आज रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने से पहले इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। फिल्म के ट्रेलर में वीएफएक्स (VFX) का इस्तेमाल देखकर यूजर्स इसे बड़ी हिट बता रहे थे। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों को इसमें वह नहीं नजर आया, जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सुपर फ्लॉप करार दिया है।

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फ्लॉप का ट्रेंड चलाया जा रहा है। वहीं इसे बायकॉट करने की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म को बहिष्कार करते हुए इसके एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी ट्रोल कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं कुछ यूजर्स ने तो करण जौहर को भी ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), मौनी रॉय (Mouni Roy) और नागार्जुन (Nagarjuna) भी हैं। आप भी देखिए फिल्म को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में कैसा है रिएक्शन-

बता दें ब्रह्मास्त्र एक मेगा बजट फिल्म है। इसे हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। ब्रह्मास्त्र की कहानी को परदे तक लाने में अयान मुखर्जी को 11 सालों का लंबा समय लगा है। हॉलीवुड के जॉनर पर बनी इस फिल्म के माध्यम से अयान मुखर्जी ने कुछ अलहदा और खास करने की कोशिश की है। हालांकि, कहानी के लिहाज से फिल्म कमजोर रह गयी है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!