Brahmastra Advance Booking: इस मामले में ब्रह्मास्त्र ने RRR को पिछाड़ा, एडवांस बुकिंग में अभी तक बिके इतने टिकट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 04:16 PM IST

Brahmastra Movie Advance Booking: ब्रह्मास्त्र फिल्म की एडवांस बुकिंग तीन सितंबर से शुरू हो गई है। पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी फिल्म के टिकटों की बंपर बुकिंग हुई है। जानिए कितनी हो सकती है फिल्म के पहले दिन की कमाई।

Brahmastra Advance Booking: इस मामले में ब्रह्मास्त्र ने RRR को पिछाड़ा, एडवांस बुकिंग में अभी तक बिके इतने टिकट्स

Brahamastra Advance Booking: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को काफी उम्मीद है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की माने तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म कर सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग तीन सितंबर से शुरू हो गई है। पहले दिन 11 हजार से ज्यादा टिकट की बिक्री हुई है। वहीं, दूसरे दिन केवल मल्टीप्लेस में 50 हजार रुपए से अधिक की बिक्री हो गई है। ऐसे में फिल्म की पहले दिन की कमाई 20 करोड़ से अधिक होना तय माना जा रहा है। 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के 65 हजार टिकट बिक गए हैं। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र की बेहतरीन शुरुआत हुआ है। मल्टीप्लेक्स चेन में 52 हजार रुपए के टिकटों की बिक्री हुई है। आठ सितंबर तक ये संख्या बढ़कर एक से डेढ़ लाख रुपए तक हो सकती है। हिंदी दर्शक ऐसी फिल्म चाह रहे थे जिसमें भारत का इतिहास और संस्कृति की झलक मिले। ब्रह्मास्त्र का कंटेंट ऑडियंस को काफी उत्साहित कर रहा है।' 

आरआरआर से बेहतर बुकिंग
ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग तीन सितंबर से शुरू हुई थी। पहले दिन 11, 558 टिकटों की बिक्री हुई थी। ट्रेड एनालिस्ट रोहित जयसवाल के मुताबिक अभी तक के रुझानों के मुताबिक फिल्म ब्रह्मास्त्र पहले दिन 25 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर के हिंदी वर्जन से बेहतर हैं। हालांकि, अभी भी ये केजीएफ 2 से काफी पीछे है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरुवार तक फिल्म एडवांस बुकिंग में काफी बढ़त बना लेगी।   

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय अहम रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान का भी एक अहम कैमियो रोल है। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए है।

End of Article