Bollywood Weekly News: स्वरा भास्कर को मिला धमकी भरा खत, जुग जुग जियो की बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 02:47 PM IST

Bollywood Weekly Wrap : वरुण धवन की फिल्म जुग-जुग जियो की बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी। स्वरा भास्कर को मिला धमकी भरा लेटर। जानिए इस हफ्ते बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

Bollywood Weekly News: स्वरा भास्कर को मिला धमकी भरा खत, जुग जुग जियो की बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी

Bollywood Weekly News: वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर लिया है। आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ओम थिएटर पर रिलीज हो गई है। अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन के पहले गाने रिलीज हो गए हैं। जानिए इस हफ्ते बॉलीवुड की बड़ी खबरें, जो पूरे हफ्ते रही सुर्खियों में।

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग-जुग जियो (Jug Jugg Jeeyo Box Office collection) ने 56.69 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार 3.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म थिएटर में जाने वाले दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म दूसरे शनिवार और रविवार अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 9 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। इसी के साथ ये फिल्म साल 2022 में सबसे अच्छी ओपनिंग वाली टॉप पांच फिल्म में शामिल हो गई है।   

रिलीज हुआ एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर
अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर (EK Villian Returns) रिलीज हो गया है। 
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया है कि आठ साल बाद विलेन वापस लौट आया है। उसका निशाना वह लड़कियां हैं जो एक तरफा प्यार करती हैं। ट्रेलर में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के फाइट सीन देखने को मिल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ तारा सुतारिया और दिशा पाटनी का ग्लैमरस अंदाज भी नजर आ रहा है। एक विलेन रिटर्न्स साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। 

Ek Villian Returns Trailer

स्वरा भास्कर को मिली धमकी
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को धमकी भरा खत आया है। खत में एक्ट्रेस को धमकी दी है कि वह वीर सावरकर के बारे में कुछ भी अमर्यादित टिप्पणी न करें। इसके अलावा लेटर में स्वरा भास्कर को भद्दी गालियां भी दी गई है। लेटर के आखिरी में साइन की जगह लिखा है- 'देश का नौजवान।' स्वरा भास्कर ने लेटर की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'देश के नौजवान तो खैर सड़कों पर नौकरी की मांग कर रहे हैं पर एक प्रजाति महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी सब सहेगी.. बस ऐतिहासिक सच और तथ्य नहीं सहेगी!  इतना रोष पर नम्बर रेवारी में बैठे किसी चाचा  का डाला है भाई ने!'

इस हफ्ते रिलीज हुई ये फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म राष्ट्र कवच ओम रिलीज हुई है। पहले दिन शुरुआती रुझानों के मुताबिक रॉकेट्री ने  करीब 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कहानी साइंटिस्ट नांबी की जिंदगी पर आधारित है। वहीं, आदित्य रॉय कपूर की फिल्म राष्ट्र कवच ओम ने बॉक्स ऑफिस पर महज 1.51 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। राष्ट्रकवच ओम में आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट संजना सांघी लीड रोल में हैं। 

उदयपुर की घटना पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा
राजस्थान के उदयपुर में दो आतंकियों द्वारा टेलर कन्हैया लाल की बर्बर हत्याकांड पर बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा फूटा है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह वीडियो नहीं देख पा रही हैं। वहीं, स्वरा भास्कर ने भी इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर घटना की निंदा की है। विवेक अग्निहोत्री ने कन्हैया लाल का कार्टून शेयर कर लिखा, 'सच्चा हिंदू बनकर हिंदु स्थान में जीवित रहना अब संभव नहीं है। या तो आपको अर्बन नक्सल बनना होगा या फिर गुमनाम रहना होगा या मरना होगा। रलिव, गलिव, चलिव।'

End of Article