Bollywood Throwback: जब करीना कपूर ने सरेआम उड़ाया प्रियंका का मजाक, देसी गर्ल को कर दिया था शर्मिंदा!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2021, 10:52 PM IST

Kareena Kapoor Mocked Priyanka Chopra: अदाकाराओं के बीच होने वाली कैटफाइट अक्सर सुर्खियां बटोर लेती है। ठीक ऐसा ही हुआ था जब करीना कपूर खान ने प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन एक्सेंट का मजाक उड़ाया था।

Bollywood Throwback: जब करीना कपूर ने सरेआम उड़ाया प्रियंका का मजाक, देसी गर्ल को कर दिया था शर्मिंदा!
Photo Credit: Times of India

Kareena Kapoor Mocked Priyanka Chopra For Her American Accent: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। करीना कपूर खान को उनके अभिनय, डांस और अदाओं के लिए जाना जाता है। वह जब भी बड़े पर्दे पर आती हैं अपने फैंस को अपने जबरदस्त अभिनय से खुश कर देती हैं। मगर कई बार वह अपने तीखे अंदाज के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं।

कई बार ऐसा हुआ है जब करीना कपूर खान ने दूसरी अदाकाराओं पर तंज कसा है। जिस वजह से कई बार लोगों को करीना कपूर खान और अन्य एक्ट्रेसेज के बीच कैटफाइट देखने को मिल जाती है। ठीक ऐसा ही हुआ था जब करीना कपूर खान ने प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन एक्सेंट पर तंज कसा था। ‌

मशहूर है बाॅलीवुड की यह कैटफाइट

कुछ साल पहले तक करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनस के बीच में होने वाली कैटफाइट सुर्खियों में छा जाती थी। कई बार इन दोनों एक्ट्रेसेज को एक दूसरे पर इल्जाम लगाते हुए देखा गया था। जब प्रियंका हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं तब करीना कपूर खान ने उनके ऊपर एक ऐसा कमेंट किया था जिसके वजह से वह चर्चा में छाई हुई थीं।

मगर करीना कपूर की इस हरकत पर प्रियंका चोपड़ा भी चुप नहीं रही थीं। उन्होंने करीना कपूर को करारा जवाब दिया था। यह दोनों एक्ट्रेसेज बहुत कम ही एक साथ नजर आती हैं, मगर इन दोनों ने एतराज और डॉन जैसी सुपरहिट फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है। 

प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन एक्सेंट पर करीना ने उड़ाया था मजाक 

दरअसल हुआ यह था कि, एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान हर एक प्रश्न का बेबाकी से जवाब दे रही थीं। इसी इंटरव्यू के बीच करीना से यह पूछा गया कि अगर उन्हें प्रियंका चोपड़ा से कुछ पूछने का मौका मिलेगा तो वह उनसे क्या पूछना चाहेंगी।

इस पर करीना कपूर खान ने प्रियंका चोपड़ा के ऊपर तंज कसते हुए यह कहा था कि वह प्रियंका से यह पूछना चाहती हैं कि उन्होंने अमेरिकन एक्सेंट कहां से सीखा है। करीना कपूर खान की इस हरकत पर प्रियंका चोपड़ा ने करारा जवाब दिया था। उन्होंने करीना कपूर खान को उत्तर देते हुए यह कहा था कि जहां से करीना कपूर खान के बॉयफ्रेंड ने सीखा है, वहीं से उन्होंने अपना अमेरिकन एक्सेंट सीखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि उस समय करीना कपूर और सैफ अली खान रिलेशनशिप में थे। यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उस समय दोनों की शादी नहीं हुई थी।

End of Article