Bollywood News Today in Hindi, 13 August 2022 : सलमान खान पड़ोसी के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा का हुआ प्रीमियर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 09:11 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 13 August 2022 : सलमान खान ने अपने पड़ोसी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के उम्रदराज अभिनेताओं पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं 13 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।

Bollywood News Today in Hindi, 13 August 2022 : सलमान खान पड़ोसी के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा का हुआ प्रीमियर
Photo Credit: Instagram

Bollywood News Today in Hindi, 13 August 2022 : बॉलीवुड जगत के लिए आज का दिन बेहद हलचल भरा रहा। दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के जन्मदिन पर उनकी बेटी जाह्नवी और खुशी कपूर ने थ्रोबैक फोटो शेयर की है। वहीं, सलमान खान ने अपने पड़ोसी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। आइए बिना देर किए जानते हैं बॉलीवुड की शनिवार 13 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।

सलमान खान ने पड़ोसी के खिलाफ दर्ज किया मानहानि केस

सलमान खान ने अपने पनवेल फॉर्महाउस वाले पड़ोसी केतन ककक्ड़ के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। एक्टर ने कहा, केतन के वीडियो की वजह से उनकी सिर्फ छवि ही नहीं खराब हुई है बल्कि लोगों को भड़काने का काम किया गया है। केतन के खिलाफ सलमान  के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई 22 अगस्त 2022 को रखी है।

जाह्नवी- खुशी ने मां श्रीदेवी के बर्थडे पर शेयर की थ्रोबैक फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक थीं। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का निधन हो गया था। श्रीदेवी के जन्मदिन पर बेटी जाह्नवी और खुशी ने मां संग थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं। जाह्नवी ने मां संग बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए स्पेशल नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मम्मा, मैं आपको हर दिन मिस करती हूं और मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी। श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी ने भी मां संग प्यारी सी फोटो शेयर की है।

विवेक अग्रिहोत्री ने आमिर खान को लेकर किया कटाक्ष?

डायरेक्टर विवके अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के उम्रदराज अभिनेताओं पर निशाना साधा है। निर्देशक ने ट्वीट कर कहा फिल्म की क्वॉलिटी को लेकर क्या कहे, जब 50 से 60 साल के अभिनेताओं को 20 से 30 साल की एक्ट्रेसेस संग रोमांस करते देखते हैं। यंग और कूल दिखने के लिए बॉलीवुड को बर्बाद किया जा रहा है। इसके लिए सिर्फ एक आदमी जिम्मेदार है। विवक को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। निर्देशक ने ट्वीट में किसी भी अभिनेता का नाम नहीं लिया है।

सारा अली खान के हाथ लगी करण जौहर की दो फिल्में

फिल्म मेकर करण जौहर ने हाल ही में खुलासा किया है सारा अली खान उनके साथ दो फिल्मों में नजर आएंगी। फिल्म मेकर ने बताया कि वो सारा के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म मेकर ने हाल ही में अपनी फिल्म रॉकी और रॉनी की प्रेमकहानी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में है।

तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा का हुआ प्रीमियर

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेल्बर्न में तापसी की फिल्म दोबारा का प्रीमियर रखा गया। इस ग्रैंड ओपनिंग में सैकड़ों भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई दर्शक शामिल हुए थे। दोबारा में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। अनुराग कश्यप ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
 

End of Article