Bollywood News 24 Aug: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने बॉयफ्रेंड को किया किस, सोशल मीडिया पर छाई प्राइवेट फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2021, 12:17 AM IST

Bollywood News 24 Aug: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर कई प्राइवेट फोटोज शेयर की है। कृति सेनन ने कराया ब्राइडल फोटोशूट। जानिए आज की बड़ी खबरें...

Bollywood News 24 Aug: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने बॉयफ्रेंड को किया किस, सोशल मीडिया पर छाई प्राइवेट फोटो

मुंबई. अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपना बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर उनके कई इंटीमेट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, कृति सेनन ने नया ब्राइडल फोटोशूट करवाया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड बर्थडे मनाया। इस मौके पर आलिया ने बॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे के साथ कई फोटोज शेयर की है। फोटो में वह ग्रीगेइरे के साथ इंटीमेट हो रही हैं। एक वीडियो में आलिया कश्यप शेन ग्रीगोइरे को किस करती हुई नजर आ रही हैं। आलिया कश्यप इससे  पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। 

Anurag Kashyap Daughter Aaliyah Kashyap Private Pictures

रणवीर के पापा बनने पर परिणीति चोपड़ा ने दिया जवाब
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद से ही फैंस उनसे गुड न्यूज सुनने के लिए बेताब हैं। रणवीर के पापा बनने का एक मैसेज सोशल मीडिया  पर वायरल हो रहा है। परिणीति चोपड़ा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक चैट सेशन रखा। इस दौरान एक फॉलोवर ने पूछा रणवीर सिंह पापा बन गया?' परिणीति ने तुरंत रणवीर सिंह को टैग किया और उनसे इसका जवाब देने के लिए कहा। 

Parineeti Chopra even tagged Ranveer Singh on Instagram Stories.

कृति सेनन  ने कराया फोटोशूट
कृति सेनन ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के नूरियत ब्राइडल कलेक्शन के लिए फोटोशूट करवाया है। फोटोशूट में कृति सेनन रेड कलर के हेवी लहंगे में नजर आ रही हैं। इस पर जरदोजी वर्क किया हुआ है। कृति सेनन के माथे पर कुम-कुम से सजी बिंदियां, मांग में टीका और हाथ में कलीरें, गले पर हेवी नेकलेस, नथनी, ईयर रिंग्स से अपने ब्राइडल लुक को रॉयल टच देकर कंप्लीट किया है।

Kriti Sanon, riding high on the success of Mimi, turned muse for designer Manish Malhotra recently.

अब  ऐसी है महेश मांजरेकर की तबीयत
बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे। हाल ही में महेश मांजरेकर की सर्जरी हुई है। महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने बताया कि वो अब ठीक हैं और पहले से बेहतर हैं। सई मंजरेकर आगे कहती हैं कम शब्दों में कहूं तो, वो बहुत ही स्ट्रॉन्ग हैं और मुझे उन पर गर्व है। फिलहाल मुझे उनकी प्राइवेसी की इज्जत करनी चाहिए।'

Saiee Manjrekar Wiki, Bio, Height, Husband, Age, Images and More •

प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं नेहा धूपिया
नेहा धूपिया दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। नेहा धूपिया इस दौरान भी अपना काम पूरी शिद्दत से कर रही हैं। नेहा धूपिया अपनी अपकमिंग फिल्म फिल्म 'ए थर्सडे' में एक गर्भवती पुलिस अफसर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

Neha Dhupia shared pictures of her look in the film on Instagram.

नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी का ये आठवां महीना है। फिल्म से नेहा का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म को बेहजाद खंबाटा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। नेहा इसके अलावा फिल्म सनकी में नजर आएंगी। नेहा ने हाल ही में डबिंग पूरी की है।

End of Article