Bollywood Insta Star: पीएम से भी ज्यादा हैं इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, देखें कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2022, 10:18 PM IST

Insta Star: सोशल मीडिया पर हर कोई मौजूद है बच्चों-बच्चों से लेकर आम आदमी तक, पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक, लेकिन आप यह जान के दंग रह जाएंगे की पीएम मोदी से ज्यादा इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस के फॉलोअर्स हैं...

Bollywood Insta Star: पीएम से भी ज्यादा हैं इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, देखें कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल

bollywood Actress Million Followers on Instagram: जगत जोड़ता जाल इंटरनेट की दुनिया ने सभी को खुद में समेट लिया है। आज हर कोई अपने टैलेंट से सोशल मीडिया पर फेमस हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी से आगे पहुंचीं बॉलीवुड हसीनाएं। अपनी एक्टिंग, अपनी अदाओं से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती इन एक्ट्रेसेस के इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी से भी ज्यादा फॉलोअर्स है।

प्रियंका चोपड़ा
पूरे इंडिया में इंस्टाग्राम पर राज करने वालों में पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का है। इनके 75.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साल 2000 की मिस वर्ल्ड विजेता प्रियंका चोपड़ा जोनास एक भारतीय अभिनेत्री होने के साथ नायाब गायिका, और फिल्म निर्माता भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आज के समय में भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली और सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक मानी जाती है।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम के पॉपुलैरिटी के मामले में दूसरे नंबर पर आती है। आज के समय में श्रद्धा के इंस्टाग्राम पर 70 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं श्रद्धा एक भारतीय अभिनेत्री होने के साथ एक अच्छी गायिका हैं,यह फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत आशिकी-2 से की थी जोकि एक बहुत बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी इसके बाद से उनकी फैन्स फोलिइग बढ़ती गई। 

नेहा कक्कड़
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की बात आई तो नेहा तीसरे स्थान पर है। सिंगर और इंडियन आइडल 12  की जज नेहा कक्कड़ इस वक्त बेहद एक्साइटेड हैं और वह फैन्स का शुक्रिया अदा करते-करते नहीं थक रही हैं। दरअसल नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर 68.3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स और फैन्स हो गए हैं। इतना प्यार और दुलार पाकर नेहा खुशी से फूली नहीं समाईं।

वहीं पीएम मोदी की बात करें तो उनके नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी से इंस्टाग्राम है जिस पर 66.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता बन गए हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने फैन फॉलोइंग में मोदी जी को काफी पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर और फेसबुक पर ज्यादा सक्रिय होने के कारण विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेताओं में शुमार हैं।

End of Article