अगली फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा खुद को ऐसे कर रही हैं तैयार, विराट कोहली बढ़-चढ़कर कर रहे हैं पत्नी की मदद 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 04:30 PM IST

Anushka Sharma On Chakda Xpress: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म के लिए जोरों-शोरों से तैयारी कर रही हैं। चकदा एक्सप्रेस फिल्म के लिए विराट कोहली बढ़-चढ़कर अपनी पत्नी की मदद कर रहे हैं। 

अगली फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा खुद को ऐसे कर रही हैं तैयार, विराट कोहली बढ़-चढ़कर कर रहे हैं पत्नी की मदद 
Photo Credit: Instagram

Anushka Sharma On Chakda Xpress: प्यारी सी बेटी को जन्म देने के बाद अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए दूर थीं। लेकिन कुछ महीने पहले ही अनुष्का शर्मा ने यह जानकारी दी थी कि अब वह जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। बॉलीवुड अदाकारा को जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में देखा जाएगा। अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा जी तोड़ मेहनत कर रही हैं और चिलचिलाती धूप में ट्रेनिंग ले रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म पर चुप्पी तोड़ते हुए यह बताया कि वह किस तरह ट्रेनिंग ले रही हैं और उनके पति विराट कोहली उनकी मदद कैसे कर रहे हैं। 

यह तो हर कोई जानता है कि बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने जाने-माने इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। ऐसे में जब अदाकारा की फिल्म क्रिकेट पर आधारित है तो यह जाहिर सी बात है कि विराट कोहली उनकी मदद जरूर कर रहे होंगे। Harper's Bazaar को इंटरव्यू देते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा कि 'हम मेरी प्रोग्रेस पर डिस्कस करते हैं। जब भी मैं कोई अच्छी चीज सीखती हूं तो उसकी वीडियो विराट के साथ जरूर शेयर करती हूं और उनका फीडबैक लेती हूं। किस्मत से वह बॉलर नहीं हैं इसीलिए मैं अपनी कोच की ज्यादा सुनती हूं। लेकिन बैटिंग टिप्स के लिए मैं विराट की मदद जरूर लेती हूं। 

इसके बाद अनुष्का शर्मा ने यह भी कहा कि 'मैं हमेशा इस बात की सराहना करती हूं कि क्रिकेट खेलते समय मानसिक रूप से कितना दबाव होता है, लेकिन अब मुझे यह पता चल रहा है कि यह शारीरिक रूप से कितना थका देने वाला होता है। मुझे याद है जब विराट फिल्म सेट पर मुझसे मिलने आते थे तब वह हमें देर रात की शूटिंग या बहुत ठंडी जगह पर शूटिंग करते हुए देखते थे। यह देखकर वह दंग रह जाते थे कि हम इस हालात में कैसे शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन अब मैं उनसे उन चीजों के बारे में बात करती हूं जो वह इतने वर्षों से करते आ रहे हैं।'

End of Article