धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल करेंगे शादी, 46 वर्षीय एक्टर ने खुद किया ये खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 07:56 AM IST

Abhay Deol On Marriage: बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ने हिंट दिया है कि वो शादी कर रहे हैं। 46 वर्षीय एक्टर पहले यह कह चुके हैं कि उन्हें लगता है कि शादी उनके लिए नहीं है।

धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल करेंगे शादी, 46 वर्षीय एक्टर ने खुद किया ये खुलासा
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड में बीते कुछ समय में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल तक का नाम शामिल है। वहीं अथिया शेट्टी की शादी की खबरें भी सामने आ रही हैं। इन सबके बीच अब एक और बॉलीवुड बैचलर शादी के बंधन में बंध सकता है। और वो कोई और नहीं बल्कि धर्मेंद्र के भतीजे और एक्टर अभय देओल हैं।

शादी को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ने एक वीडियो में अपनी शादी का जिक्र किया है। खबरों के मुताबिक अभय ने कहा कि वो शादी कर रहे हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म जंगल क्राई के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने यह स्वीकार किया कि वो शादी करेंगे। एक्टर मे कहा, 'मैं शादी कर रहा हूं'। हालांकि एक्टर ने यह जानकारी नहीं दी कि वो कब और किससे शादी करेंगे। 

इस एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट

46 वर्षीय अभय देओल की लव लाइफ की बात करें तो वो एक्ट्रेस प्रीति देसाई के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों ने करीब 4 साल तक एक दूसरे को ना केवल डेट किया था बल्कि लिव- इन रिलेशनशिप में भी थे लेकिन साल 2014 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बता दें कि एक इंटरव्यू में अभय ने शादी को लेकर बात करते हुए कहा था कि वो शादी में यकीन तो रखते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि ये उनके लिए नहीं है।

साल 2005 में किया था डेब्यू

एक्टर अभय देओल के एक्टिंक करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म सोचा ना था से बॉलीवुड डेब्यू किया था, इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में वो आयशा टाकिया के साथ नजर आए थे। इसके बाद वो फिल्म आहिस्ता आहिस्ता, हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, एक चालीस की लास्ट लोकल, मनोरमा सिक्स फीट अंडर, ओए लकी! लकी ओए! और देव डी जैसी फिल्मों में काम किया। 

End of Article