Akshat Utkarsh Dies: सुशांत सिंह राजपूत के बाद बिहार के एक और एक्‍टर ने लगाया फंदा, मुंबई के फ्लैट में मिला शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2020, 05:04 PM IST

Akshat Utkarsh Dies in mumbai: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंंह राजपूत की आत्‍महत्‍या का मामला अभी खुला नहीं है। उधर, मुंबई के अंधेरी इलाके में 26 साल के एक्टर अक्षत उत्कर्ष की सुसाइड का मामला सामने आया है।

Akshat Utkarsh Dies: सुशांत सिंह राजपूत के बाद बिहार के एक और एक्‍टर ने लगाया फंदा, मुंबई के फ्लैट में मिला शव

Akshat Utkarsh Dies in mumbai: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंंह राजपूत की आत्‍महत्‍या का मामला अभी खुला नहीं है। उधर, मुंबई के अंधेरी इलाके में 26 साल के एक्टर अक्षत उत्कर्ष की सुसाइड का मामला सामने आया है। मूल रूप से बिहार के मुज़फ्फरपुर के रहने वाले अक्षत उत्कर्ष चौधरी ने रविवार रात अंधेरी के अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार ने अक्षत की मौत को संदिग्ध बताया है और मुंबई पुलिस पर जांच ना करने का आरोप लगाया है। हालांकि परिवार वाले पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को बिहार ले गए हैं।

अक्षत की मौत के बारे में उनकी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को सूचना दी थी। अक्षत मुंबई में प्राइवेट कंपनी में जॉब करने के साथ साथ एक्टिंग करते थे। अपकमिंग फिल्म 'लिट्टी चोखा' में वह नजर आने वाले थे। इस फ‍िल्‍म में खेसारी लाल यादव लीड रोल में हैं। पुलिस का कहना है कि अक्षत ने तौलिये से फांसी लगाई और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसकी वजह से वह परेशान थे। 

अक्षत के चाचा विक्रम किशोर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अक्षत स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस स्नेहा चौहान के साथ रहते थे। दोनों काफी करीब थे। वहीं चाचा ने आकांक्षा दुबे नामक की एक दूसरी लड़की के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। आकांक्षा एमबीए में अक्षत की क्लासमेट थी। 

बता दें कि अक्षत लखनऊ से एमबीए करने के बाद भोजपुरी फिल्मों में किस्मत आजमाने मुंबई आए थे। मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर इलाके के रहने वाले अक्षत पिछले 2 सालों से मुंबई में थे और अंधेरी वेस्ट के सुरेश नगर स्थित किराए के फ्लैट में रहते थे। 

End of Article